फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: कांग्रेस की एक और सूची आई सामने; गुजरात की तीन लोकसभा सीटों पर किया प्रत्याशियों का एलान

Thu, 04 Apr 2024 10:52 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। सूची में गुजरात की तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीवारों के नामों का एलान किया गया है।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। सूची में गुजरात की तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीवारों के नामों का एलान किया गया है। एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी 13वीं सूची में तीनों उम्मीदवार गुजरात के हैं। इसमें ऋत्विक भाई मकवाना को सुरेंद्रनगर, हीरा भाई जोटवा को जूनागढ़ और जसपाल सिंह पढियार को वडोदरा से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके साथ ही कांग्रेस अब तक कुल 235 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
विज्ञापन





19 अप्रैल से सात चरणों में होगा मतदान 
लोकसभा की 543 सीट के लिए 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरण में चुनाव होना है। मतगणना चार जून को होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें