फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया गांधी पर टिप्पणी के बाद हरियाणा सीएम खट्टर पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- माफी मांगें

Mon, 14 Oct 2019 06:09 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोनिया गांधी और मनोहर लाल खट्टर - फोटो : PTI
विज्ञापन

हरियाणा के खरखौदा की रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। कांग्रेस ने सीएम खट्टर के बयान की कड़ी निंदा करते हुए माफी की मांग की है।

विज्ञापन




कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि खट्टर का बयान बहुत निम्न स्तर का है और यह भाजपा का महिला विरोधी चरित्र दिखाता है। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने सीएम खट्टर के  बयान को असंसदीय बताया, तो वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन राउत ने भी खट्टर के लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया। 

कांग्रेस ने ट्वीट में कहा है कि भाजपा के मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया बयान न केवल अशोभनीय और निम्नस्तरीय है, बल्कि ये भाजपा के महिला विरोधी चरित्र को भी दर्शाता है। हम बयान की निंदा करते हुए उनसे अतिशीघ्र माफी की मांग करते हैं। 'माफी मांगो खट्टर' हैशटैग का प्रयोग करते हुए कांग्रेस ने एक के बाद एक लगातार ट्वीट करते हुए मनोहर लाल खट्टर और भाजपा पर हमला बोला है। 
विज्ञापन

 

कांग्रेस ने ट्वीट किया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ अपने तुच्छ बयान, महिलाओं के अपमान और असामाजिक सोच के लिए मुख्यमंत्री खट्टर को देश की समस्त महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। वहीं, दूसरी ओर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव ने भी बयान जारी कर माफी की मांग की है।

सुष्मिता देव और कुमारी सैलजा ने बोला हमला

सुष्मिता ने कहा है कि क्या इससे कोई इनकार कर सकता है कि हरियाणा भारत का ‘रेप कैपिटल’ बन चुका है? वहां अपहरण के मामले बहुत बढ़ गए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री के पास इसका कोई जवाब नहीं है। कहा कि विमर्श के स्तर को नीचे ले जाना बेरोजगारी और गंभीर आर्थिक मंदी जैसे असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास है।

इधर, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि आपकी भद्दी टिप्पणी से आपकी मानसिकता और नागरिकता का पता चलता है। महिलाओं के प्रति आपकी सोच दिखाता है। इस मानसिकता के साथ आप सीएम थे, तो कोई आश्चर्य नहीं कि प्रदेश में महिला सुरक्षा के इतने बुरे हालात हैं। 

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने किया आपत्तिजनक संबोधन

सीएम खट्टर के बयान पर महाराष्ट्र हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन राउत ने भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सीएम खट्टर नहीं बल्कि .... हैं। उनको अगर इस प्रकार का बयान अगर देना है तो उन्हें ऐसा बयान मोदीजी के बारे में देना चाहिए। क्योंकि मोदीजी के बारे में लोग समझ रहे हैं कि वे आर्थिक उन्नति करेंगे, देश का विकास करेंगे। देश संपन्न होगा, देश में बहुत रोजगार आएगा, लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं है। 

तो ऐसे में खोदा पहाड़ निकला चूहा तो मोदीजी के लिए परफेक्ट बैठता है। तो इसलिए .... साहब को मेरा कहना है कि आप मोदीजी के लिए बोलिए न ये बयान, हम स्वागत करेंगे आपका। महाराष्ट्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरूपम ने भी खट्टर के बयान की निंदा की और उनसे माफी की मांग की।
 

 
विज्ञापन

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने क्या कहा था?

चुनावी जनसभा में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सोनिया गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। कथित तौर पर उन्होंने कहा था कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल (राहुल गांधी) ने पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ दिया और कहा कि नया कांग्रेस अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा। हमने इस निर्णय का स्वागत किया था कि वंशवाद की राजनीति को खत्म करने के लिए यह अच्छा फैसला है। ... फिर, इन लोगों ने देशभर में तलाश शुरू की... तीन महीने के बाद, उन्होंने सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बना दिया। यह तो ऐसा हुआ, जैसे ''खोदा पहाड़, निकली चुहिया, वह भी मरी हुई।''

सीएम खट्टर के इसी बयान के बाद सियासत गरमा गई और एक के बाद एक कर के कांग्रेस के नेता उनपर हमलावर होते चले गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें