फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना के आंदोलन पर कांग्रेस ने उठाया सवाल, बोली- अनशन या अभिनय

Sat, 31 Mar 2018 07:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवी अन्ना हजारे के इस आंदोलन के अचानक समाप्त हो जाने पर कांग्रेस ने उन्हें कटघरे में खड़ा किया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का कहना है कि ये उनका अनशन था या अभिनय। कांग्रेस ने जाना चाहा है कि जिन मांगों को लेकर अन्ना अनशन पर बैठे थे क्या वे सभी पूरी हो गईं हैं। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के यूपीए-2 सरकार के दौरान अन्ना हजारे के आंदोलन ने पूरे देश में कांग्रेस के खिलाफ माहौल बनाया था। कांग्रेस प्रवक्ता ने चुटीले अंदाज में पूछा है कि वाह, क्या अन्ना ने सभी मांगे पूरी होने पर अनशन खत्म किया। 

सभी मांगे पूरी भी हो गईं और देश को कानों-कान खबर तक नहीं। कांग्रेस अन्ना को उन सभी मांगों की याद दिलाई जिसके लिए वे इस बार दिल्ली के रामलीला मैदान में आकर बैठे थे। सुरजेवाला ने पूछा कि क्या लोकपाल और लोकायुक्त नियुक्त हो गए। क्या किसानों का कर्जमाफ हो गया और उन्हें फसलों का उचित दाम मिल गया। क्या किसानों की आत्महत्या रुक गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें