राजा राम मोहन राय की पुण्यतिथि पर कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया गया था जिसपर उसका ही मजाक बन गया। इतना ही नहीं ट्विटर यूजर्स ने तो राहुल गांधी को भी घेर लिया था।
कांग्रेस के अकाउंट से जो ट्वीट किया गया था उसमें लिखा था, 'राजा राम मोहन राय जो बंगाल के पुनर्जागरण काल के पिता और महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ने वाले थे हम उनको पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हैं।'
इसके साथ एक फोटो भी ट्वीट की गई थी। उस फोटो में ही गलती थी। फोटो में जन्मदिवस की तारीख पर पुण्यतिथि और पुण्यतिथि वाली तारीख की जगह पर जन्मदिन वाली तारीख लिख दी गई थी। यानी दोनों चीजें उल्टी जगह पर थीं। इसपर ही कांग्रेस का मजाक बना।
कांग्रेस को जल्द ही अपनी गलती का एहसास हो गया। अगले ट्वीट में कांग्रेस ने लिखा कि आप लोगों ने पिछली फोटो में एक गलती देखी होगी। हम इसके लिए माफी मांगते हैं। राजा राम मोहन राय की तरह हमारा डिजाइनर भी वक्त से आगे चल रहा है। इसके साथ ही एक स्माइली भी बनी हुई थी।
इस अंदाज में मांगी माफी
कांग्रेस ने यह ट्वीट किया था।
- फोटो : ट्विटर
कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने बाद में गलती सुधारते हुए यह ट्वीट किया गया था
We pay tribute to Raja Ram Mohan Roy, Father of the Bengal Renaissance and champion of women’s rights, on his death anniversary. pic.twitter.com/0uGtjNCrsR
— Congress (@INCIndia) September 27, 2017
You may have noticed an error in the date of previous creative. We apologise! Like Raja Ram Mohan Roy, our designer is ahead of his time :)— Congress (@INCIndia) September 27, 2017
इसपर ऐसे-ऐसे ट्वीट आए
Alas if your cong leader cud be ahead of time.He is stuck up at suitboot ki sarkar Adani Ambani.Howmany mistakes wud you correct?
— Dineshprasad Saxena (@dineshayan1) September 27, 2017
Ye Rahul Gandhi ka hi kaam hai, duniya me aise intelligent koi hai hi nhi
— Reena Karmakar🇮🇳 (@Reenakaramkar) September 27, 2017
Shame - Per @INCIndia - #RajaRamMohanRoy born in 1833 & died in 1772
Seems Nehru invented time machine....& Rahul running it ..having pot
— Hunting_Hunters (@eparitosh) September 27, 2017
1772 is not ahead of 1833. Again ur wrong. Hv some sense. That is why u hv been sent packing home.
— Sri (@sriharisira) September 27, 2017