फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट: 'देश को पीएम आवास नहीं, सांस चाहिए' राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर कसा तंज

Sun, 09 May 2021 01:11 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना की दूसरी लहर से देश बेहाल है। रोजाना संक्रमण के 4 लाख से ज्यादा नए मामले मिल रहे हैं। वहीं, 4 हजार के पार मौतों का आंकड़ा भी खौफ बढ़ा रहा है। 
विज्ञापन
सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की दूसरी लहर से देश बेहाल है। रोजाना संक्रमण के 4 लाख से ज्यादा नए मामले मिल रहे हैं। वहीं, 4 हजार के पार मौतों का आंकड़ा भी खौफ बढ़ा रहा है। इस बीच सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को लेकर मोदी सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर बनी हुई है। अब इस प्रोजेक्ट को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि देश को पीएम आवास नहीं, सांस चाहिए। 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने पोस्ट कीं दो तस्वीरें
बता दें कि राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर दो तस्वीरें पोस्ट कीं। इनमें पहली तस्वीर में आम लोग ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए लंबी कतार में खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के लिए खुदाई का काम चालू दिख रहा है। इन तस्वीरों के साथ राहुल ने लिखा कि देश को पीएम आवास नहीं, सांस चाहिए।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें