फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने निजी सचिव के बहाने गडकरी और सुरेश प्रभु को घेरा

Fri, 24 Nov 2017 10:04 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
नितिन गडकरी
विज्ञापन
कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्रीय परिवहन मंत्री के निजी सचिव वैभव डांगे की कंपनी के बहाने नितिन गडकरी और सुरेश प्रभु को कठघरे में खड़ा किया। उसने डांगे की कंपनी इंडियन फेडरेशन ऑफ ग्रीन एनर्जी (आईएफजीई) के जीरो बैलेंस से चार सालों में डेढ़ करोड़ नकद और मंत्रालय से मिल रहे समर्थन पर सवाल उठाए। पार्टी का कहना है कि नवंबर 2013 में खुली इस कंपनी में 50 प्रतिशत का मालिकाना हक गडकरी के निजी सचिव डांगे का है। पार्टी ने पूछा है कि क्या केंद्र सरकार का यही स्टार्टअप इंडिया है।
विज्ञापन


पढ़ें- देशभर में अप्रैल से शुरू होगा ई-टोल सिस्टम: गडकरी

पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रवक्ता जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि गडकरी और प्रभु का डांगे की कंपनी में सदस्य होना आचार संहिता का खुला उल्लंघन और स्वार्थों का विरोधाभास है। गडकरी को इस बारे में स्पष्टीकरण और डांगे को निजी सचिव पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के बेटे शौर्य डोभाल की कंपनी से तीन मंत्री सुरेश प्रभु, जयंत सिन्हा और निर्मला सीतारमण के जुड़ाव पर भी प्रधानमंत्री ने चुप्पी साध रखी है। 
विज्ञापन

कंपनी के डायरेक्टर हैं बोरटकर पूरती

वैभव डांगे
उन्होंने कहा कि मामला अखबारों में आने पर डांगे ने कंपनी के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया लेकिन वे हिस्सेदार हैं। कंपनी का ऑफिस दिल्ली के टॉलस्टाय मार्ग पर है और जिस कमरे से संस्था काम करती है उसके मालिक बोरटकर साहब हैं। बोरटकर पूरती कंपनी के डायरेक्टर हैं और पूरती कंपनी गडकरी के परिवार से संबंधित है। गडकरी ने अपनी वकालत तो की लेकिन कुछ सवालों के जवाब नहीं दिए। 

रमेश ने बताया कि शुक्रवार को पुणे में एथेलॉन का इस्तेमाल ईंधन के रूप में कैसे करें पर कांफ्रेंस हो रही है। इसका आयोजन सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय कर रहा है। इससे कई संस्थाएं जुड़ी है जबकि डांगे की कंपनी आईएफजीई ने कांफ्रेंस की जिम्मेदारी ली है। वह आरएसएस और एबीवीपी से जुड़े हैं। रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी से मिली जानकारी में इस संस्था के पास करीब डेढ़ करोड़ कैश बैलेंस है। वैभव डांगे मंत्री के निजी सचिव होकर कारोबार चला रहे हैं। उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ डांगे का एक फोटो और वीडियो भी मीडिया को दिखाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें