फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress Protest: सरकार के जी राम जी विधेयक पर कांग्रेस का प्रदर्शन, रविवार को त्रिपुरा में विरोध

Sat, 20 Dec 2025 06:29 PM IST
संध्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

कांग्रेस देश में अलग अलग जगाहों पर सरकार के जी राम जी बिल को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। कर्नाटक में इसे लेकर आज फिर प्रदर्शन हुआ। रविवार को त्रिपुरा में इसको लेकर प्रदर्शन होने जा रहा है। 

विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विपक्षी कांग्रेस रविवार को पूरे त्रिपुरा में केंद्र सरकार के 20 साल पुराने मनरेगा को वीबी-जी राम जी करने के विरोध में प्रदर्शन करेगी। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस ने आज मनरेगा को बदलने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसी के साथ नेशनल हेराल्ड मामले में भी भाजपा पर "नफरत की राजनीति" का आरोप लगाया।

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक सुदीप रॉय बर्मन ने शनिवार को कहा, "कांग्रेस को नाम में 'राम' से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन जिस तरह से ऐतिहासिक कानून से महात्मा गांधी का नाम हटाया गया है, वह मंजूर नहीं है। न सिर्फ़ राष्ट्रपिता का नाम हटाया गया, बल्कि एनडीए सरकार ने करोड़ों जॉब कार्ड धारकों के अधिकार भी छीन लिए।"

इस बिल से राज्या का बोझ बढ़ेगा- सुदीप रॉय बर्मन 

रॉय बर्मन ने कहा कि VB-G RAM-G बिल में हर जॉब कार्ड धारक को 125 दिन का काम देने का प्रस्ताव है, और फंड केंद्र और राज्यों को 60:40 के अनुपात में देना होगा। उन्होंने कहा, "इसका मतलब है कि इस योजना को लागू करने के लिए राज्य को ज़्यादा पैसे देने होंगे। कई राज्य वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं।"

रॉय बर्मन ने आगे कहा कि कांग्रेस इसके विरोध में राज्य भर में ब्लॉक स्तर पर रैलियां आयोजित करेगी।

कर्नाटक में लगातार विरोध जारी

कर्नाटक में शनिवार को जी राम जी और नेशनल हेराल्ड को लेकर विरोध हुआ। यहां फ्रीडम पार्क में हुए इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व राज्य कांग्रेस अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने किया, जिसमें पार्टी के कई नेता और विधायक शामिल हुए।

शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके कार्यकर्ता "गांधी के भारत को गोडसे के भारत में बदलने नहीं देंगे।" उन्होंने कहा कि नाथूराम गोडसे की पार्टी (स्पष्ट रूप से भाजपा का जिक्र करते हुए) महात्मा गांधी का नाम हटाने की कोशिश कर रही है, जिन्होंने देश की एकता और आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। उन्होंने मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाने के लिए उन्हें "देशद्रोही" कहा।

नेशनल हेराल्ड मामले पर शिवकुमार ने सरकार को घेरा 

शिवकुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा ने ‘गरिमा’ खो दी है, और नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाने के लिए केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने केंद्र पर "राजनीतिक नफरत" के कारण एजेंसियों का इस्तेमाल करके कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने का आरोप लगाया।

शिवकुमार, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, मंत्रियों और कांग्रेस विधायकों के साथ, पहले 17 दिसंबर को बेलगावी में सुवर्ण विधान सौधा में गांधी प्रतिमा के सामने इस मुद्दे पर एक विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे, जहां 8 से 19 दिसंबर तक राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आयोजित किया गया था।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें