महाराष्ट्र में एक स्कूल की किताब में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के भ्रष्टाचार में घिरे होने का जिक्र किए जाने पर विरोध किया गया है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि आरएसएस अपने एजेंडे को सही ठहराने के लिए देश के पूर्व पीएम की छवि को बिगाड़ रही है।
महाराष्ट्र के एक स्कूल की 11वीं क्लास की राजनीति की किताब में बोफोर्स घोटाले का जिक्र किया गया है। इसमें बताया गया कि बोफोर्स डील में पूर्व पीएम को भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं ये घोटाले की वजह से कांग्रेस को चुनाव में हार का सामना भी करना पड़ा था।
कांग्रेस के स्टूडेंट्स की विंग नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के प्रेसिडेंट का कहना है कि राजीव गांधी की छवि बिगाड़े जाने संघ परिवार की राजनीति का ही हिस्सा है, लेकिन वे ऐसा होने नहीं देंगे। प्रेसिडेंट ने बीजेपी पर भी आरोप लगाया और कहा कि वो आरएसएस के साथ मिलकर अपनी विचारधारा को लोगों पर हावी करना चाहती है।
कार्यकर्ताओं ने धमकी दी है कि जल्द से जल्द इन किताबों को वापस लिया जाए और नए रुप में छापा जाए और अगर ऐसा नहीं हुआ तो इसका विरोध विशाल रुप ले सकता है। साथ ही कांग्रेस ने महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री तावडे़ की इस्तीफे की मांग भी की है।