फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIVE : राजघाट पहुंचे राहुल गांधी, अनशन स्थल से हटाए गए टाइटलर और सज्जन कुमार

Mon, 09 Apr 2018 12:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदर्शन - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उपवास से पहले पार्टी विवादों में आ गई है। हालांकि अभी तक राहुल गांधी राजघाट नहीं पहुंच पाए हैं। सूत्रों के मुताबिक जगदीश टाइटलर और सज्जन कुमार के मंच से हटा दिया गया क्योंकि 84 दंगा मामले में दोनों आरोपी हैं। टाइटलर और सज्जन कुमार उपवास स्थल पर आए और कुछ देर रुके लेकिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने दोनों को जाने को कह दिया तो वो चलते बने।

विज्ञापन


वहीं राहुल गांधी 11 बजे से सांकेतिक उपवास करने वाले थे। पहले बताया गया कि राहुल गांधी शाम 4 बजे तक उपवास रखेंगे फिर बताया गया कि केवल 2 घंटों के लिए ही राहुल गांधी अनशन पर होंगे।  राहुल गांधी तय किए हुए समय के 1 घंटे बाद भी उपवास स्थल पर नहीं पहुंचे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी नहीं पता कि राहुल गांधी कब पहुंचेंगे।
 



बता दें कि कांग्रेस पार्टी केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ आज देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राजघाट पर इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करेंगे। कांग्रेस दलितों पर अत्याचार के विरोध में एक दिन का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली का विरोध प्रदर्शन इसी का हिस्सा होगा।
विज्ञापन


कांग्रेस के कार्यकर्ता देशभर में सभी जिला मुख्यालयों पर भाजपा सरकार के खिलाफ और देश में सांप्रदायिक सौहार्द व शांति को बढ़ावा देने के लिए एक दिन की भूख हड़ताल करेंगे। 

राजधानी में राहुल गांधी के साथ दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अजय माकन और पार्टी के कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ और सीबीएसई पेपर लीक, पीएनबी घोटाला, कावेरी विवाद, आंध्र को विशेष दर्जा दिए जाने जैसे मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस के इस हड़ताल के जवाब में भाजपा ने 12 अप्रैल को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें