फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: 'प्रधानमंत्री को कांग्रेस का नाम लिए बिना नींद नहीं आती', मल्लिकार्जुन खरगे ने साधा निशाना

Tue, 06 Feb 2024 02:54 AM IST
यशोधन शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस और गांधी परिवार पर किए तंज को लेकर खरगे ने कहा कि वह परिवार के बारे में बात करते है, किंतु वह बताना चाहते हैं कि कांग्रेस नेताओं ने देश के लिए जान दी है। क्या पीएम की पार्टी के किसी नेता ने देश के लिए जान दी है।
विज्ञापन
Mallikarjun Kharge - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद में दिए गए बयान पर मल्लिकार्जुन खरगे ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम को कांग्रेस का नाम लिए बिना नींद नहीं आती। कांग्रेस और गांधी परिवार पर किए तंज को लेकर खरगे ने कहा कि वह परिवार के बारे में बात करते है, किंतु वह बताना चाहते हैं कि कांग्रेस नेताओं ने देश के लिए जान दी है। क्या पीएम की पार्टी के किसी नेता ने देश के लिए जान दी है।

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री के बयान से फिर साफ हो गया कि वह दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों को झांसा दे रहे हैं। वह प्रधानमंत्री को बताना चाहते हैं कि सिर्फ भाषण से उनका भला होने वाला नहीं है। बिना जातिगत गणना के उन्हें उनके अधिकार नहीं मिल सकते। पीएम हिम्मत दिखाएं और इनकी गिनती कराएं। आखिर किस बात का डर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें