फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साबरमती आश्रम पहुंचीं मीरा कुमार, चलाया गांधी जी का चरखा

Fri, 30 Jun 2017 10:33 AM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
साबरमती आश्रम की 100वीं वर्षगांठ गुरुवार को मनाई गई और आज इसी मौके पर विपक्ष की राष्ट्रपति उम्मीदवार मीरा कुमार वहां पहुंची हैं। उन्होंने गांधी जी के इस आश्रम का दौरा करते हुए वहां मौजूद चरखा भी चलाया है। इससे पहले गुरुवार को पीएम मोदी साबरमती आश्रम पहुंचे थे और उन्होंने भी यहीं चरखा चलाया था। इसके बाद पीएम मोदी ने यहां हुए एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने विश्व शांति के लिए महात्मा गांधी के कदमों पर चलने की सलाह देते हुए कहा कि गांधी जी को दुनिया का कोई भी व्यक्ति प्रभावित नहीं कर पाया है।

दरअसल, 17 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए मोदी सरकार और विपक्षी दलों ने कमर कस ली है। बीजेपी की ओर राष्ट्रपति उम्मीदवार बने रामनाथ कोविंद ने लखनऊ से अपने प्रचार की शुरुआत कर दी है। अब ऐसा माना जा रहा है कि मीरा कुमार भी अपने प्रचार में लग गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें