फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: कांग्रेस की मांग, जनधन और किसानों के खातों में तुरंत 7500 रुपये दे केंद्र

Mon, 20 Apr 2020 11:55 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी - फोटो : PTI
विज्ञापन

कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि वह सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई), प्रवासी मजदूरों और कृषि उपज की खरीद में किसानों को राहत देने के लिए जल्द ही केंद्र को अपनी सिफारिश भेजेगी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस सलाहकार समूह की पहली बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने यह भी कहा कि सरकार को सभी जनधन, किसान सम्मान और पेंशन योजनाओं से जुड़े खातों में 7500 रुपये डालने चाहिए।

विज्ञापन


रमेश भी इस सलाहकार समूह के सदस्य हैं। उन्होंने वीडियो लिंक के जरिए संवाददाताओं से कहा कि सरकार ने अब तक जो कदम उठाए हैं वो अपर्याप्त हैं। हम सरकार को अपनी तरफ से सुझाव देंगे। 

उन्होंने कहा कि सभी जनधन खातों, किसान सम्मान निधि खातों, बुजुर्गों, विधवाओं एवं दिव्यांगों के पेंशन खातों में 7500 रुपये डाले जाएं। रमेश ने कहा कि इस बैठक में मनमोहन सिंह और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एमएसएमई क्षेत्र को मदद देने पर जोर दिया। उनके मुताबिक गांधी ने फिर दोहराया कि संकट की इस घड़ी में रचनात्मक मानसिकता के साथ सरकार का सहयोग करना है।
विज्ञापन


11 सदस्यीय सलाहकार समूह का गठन
बता दें कि कांग्रेस ने वर्तमान समय के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा और अपना रुख तय करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में 11 सदस्यीय सलाहकार समूह का गठन किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा गठित इस सलाहकार समूह में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हैं।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को इस समूह का संयोजक बनाया गया है। इसके साथ ही वेणुगोपाल, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी एवं जयराम रमेश, कांग्रेस के डेटा विश्लेषण विभाग के प्रमुख प्रवीण चक्रवर्ती, पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ, सुप्रिया श्रीनेत और पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख रोहन गुप्ता को इस समूह का हिस्सा बनाया गया है।

वेणुगोपाल ने कहा कि यह सलाहकार समूह आम तौर पर रोजाना वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर वर्तमान समय से जुड़े विषयों पर चर्चा करेगा और विभिन्न मुद्दों पार्टी का रुख तय करेगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें