फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव: जल्द घोषित होगा कार्यक्रम, 20 सितंबर के भीतर पूरी प्रक्रिया संपन्न होने की संभावना

Tue, 23 Aug 2022 07:15 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस कार्य समिति ने पिछले साल जिस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, उसके अनुसार, पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की पूरी प्रक्रिया 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच संपन्न होनी है।
विज्ञापन
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव से जुड़ा विस्तृत कार्यक्रम अगले कुछ दिनों के भीतर घोषित होगा और पूरी प्रक्रिया 20 सितंबर की तय समय-सीमा के भीतर संपन्न होने की संभावना है तथा अगर विलंब भी हुआ तो कुछ दिनों का ही होगा। पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया, "कुछ दिनों के भीतर चुनाव का पूरा कार्यक्रम सामने आएगा। इसमें नामांकन दाखिल करने की तिथि, नाम वापस लेने की तिथि और चुनाव की तिथि शामिल होगी।"

उन्होंने कहा, "पूरी प्रक्रिया 20 सितंबर तक पूरी होनी है। अगर विलंब हुआ तो कुछ दिनों का ही होगा। ऐसा नहीं है कि इस चुनाव को बहुत लंबा टाल दिया जाए।"

कांग्रेस कार्य समिति ने पिछले साल जिस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, उसके अनुसार, पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की पूरी प्रक्रिया 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच संपन्न होनी है।
विज्ञापन


कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने हाल ही में कहा था कि पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की अंतिम तारीख को मंजूरी देना कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) पर निर्भर है।

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस में इसको लेकर मंथन चल रहा है कि अगर राहुल गांधी अध्यक्ष पद संभालने के लिए तैयार नहीं होते हैं, तो विकल्प क्या हो सकता है।

कांग्रेस के एक नेता ने बताया, "मेरी जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार नहीं है। अगर यही स्थिति बनी रहती है, तो पार्टी दूसरे विकल्पों पर विचार करेगी। एक बार चुनाव कार्यक्रम सामने आ जाएं, तब पूरी तस्वीर साफ होगी।"

उन्होंने यह भी कहा, "राहुल गांधी या गांधी परिवार से इतर तीन-चार नामों को लेकर पार्टी में भी चर्चा है। अशोक गहलोत, मुकुल वासनिक, मल्लिकार्जुन खड़गे और कुमारी सैलजा जैसे कुछ नाम हैं, जो अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हो सकते हैं।"

पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और इसके बाद से सोनिया गांधी पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें