फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों की सुरक्षा के लिए आधी रात को राहुल-प्रियंका की अगुवाई में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

Fri, 13 Apr 2018 08:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन
उन्नाव व कठुआ में रेप कांड के विरोध में बृहस्पतिवार आधी रात को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड से शुरू होकर इंडिया गेट पर खत्म हुआ।
विज्ञापन


कैंडल मार्च में कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा ने भी शिरकत की। कांग्रेस की ओर से आयोजित कैंडल मार्च की पुलिस को देर शाम तक कोई सूचना नहीं थी। राहुल गांधी के ट्वीट के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रात को दस बजे ट्वीट करके कैंडल मार्च की घोषणा की और लोगों से शामिल होने की अपील की। उन्होंने लिखा कि लाखों भारतीयों की तरह मेरा हृदय भी दुखी है। महिलाओं के साथ जो हो रहा है भारत उसके साथ आगे नहीं बढ़ सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा कि महिलाओं के खिलाफ हो रहे इस अपराध के विरोध में वह आधी रात को इंडिया गेट जा रहे हैं। इस अपील के बाद अशोक गहलोत, कपिल सिब्बल, अहमद पटेल अजय माकन समेत अन्य बड़े नेता इसमें शामिल होने पहुंच गए। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें