फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी की पोल खोलूंगा तो मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे : पूर्व केंद्रीय मंत्री

Mon, 21 Jan 2019 08:34 AM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
RAHUL GANDHI - फोटो : pti
विज्ञापन
कांग्रेस से निकाले जाने के एक दिन बाद ही पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीकांत जेना ने रविवार को कहा कि वह पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की इस तरीके से पोल खोलेंगे कि गांधी कहीं मुंह दिखाने  लायक नहीं रह जाएंगे। जेना और कोरापुट के पूर्व विधायक कृष्ण चंद्र सागरिया को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की सिफारिश पर निकाला गया है। जेना और सागरिया को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से पार्टी की ओडिशा इकाई ने निष्कासित किया है। 
विज्ञापन


जेना ने प्रेस वार्ता में कहा, "मैं जानता हूं कि राहुल गांधी 25 जनवरी को ओडिशा आएंगे। मैं उसी दिन उनकी पोल खोलूंगा जिससे वह जनता के बीच अपना मुंह दिखाने के काबिल नहीं रह जाएंगे।" हालांकि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पर महाखुलासा के बारे में और कुछ नहीं बताया।

जेना का आरोप है कि राहुल गांधी ने ओडिशा की सत्ता पटनायक परिवार के पास ही रहने देने का फैसला किया है इसलिए उन्होंने बीजद के अध्यक्ष नवीन पटनायक के साथ महागठबंधन का एलान किया है। 
विज्ञापन


जेना ने कटाक्ष करते हुए कहा कि वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नहीं रहे और कांग्रेस में वह उपयुक्त नहीं बैठते क्योंकि खनिजों को लूटकर उन्होंने "धन इकट्ठा'' नहीं किया है। जेना ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक पर भी आरोप लगाए जिनके जवाब में पटनायक ने कहा कि अनुशासनहीनता में शामिल लोगों के लिए कांग्रेस में कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें