फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व फौजियों से मिले राहुल गांधी, सरकार पर लगाया सुरक्षा से समझौता का आरोप

Sat, 27 Oct 2018 02:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी
विज्ञापन

राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व सैनिकों से मुलाकात के दौरान वन रैंक वन पेंशन (OROP) पर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी ने पूर्व सैनिकों के साथ कुछ भी ठीक नहीं किया है। उन्होंने सैनिकों से मुलाकात के दौरान कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार आती है तो वन रैंक वन पैंशन को योजना को लागू करेगी। 

विज्ञापन


सैनिकों से बातचीत के बाद राहुल ने कहा, 'हमारे बीच आज एक बहुत ही अच्छी बैठक हुई। कुछ चीजें निकलकर सामने आईं। इसमें से एक वन रैंक वन पेंशन मामला है। पूर्व सैनिकों ने यह साफ कहा है कि प्रधानमंत्री ने OROP को लागू नहीं किया है।'  

इस मुलाकात के दौरान राहुल ने एक बार फिर से राफेल मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अनिल अंबानी को 30,000 करोड़ का फायदा पहुंचाया है।  राहुल ने जम्मू कश्मीर मामले पर भी मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर मामले में भी मोदी सरकार की रणनीति सही नहीं है। जिसका खामियाजा हमें सैनिकों की शहादत देकर चुकाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अनिल अंबानी को कुछ नहीं करने के लिए सरकार 30,000 करोड़ दे सकती है लेकिन सैनिकों को OROP नहीं दे सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें