फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राहुल गांधी ने नए महासचिवों को बांटी जिम्मेदारी, प्रियंका को 41 तो सिंधिया के जिम्मे 39 सीटें

Tue, 12 Feb 2019 09:55 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Priyanka Gandhi- Rahul Gandhi- Jyotiradtya Scindia
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में बनाए गए महासचिवों को जिम्मेदारी सौंप दी है। प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश  की 41 सीटों की जिम्मेदारी मिली है, जबकि महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 39 सीटों का जिम्मा मिला है।  
विज्ञापन


ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के महासचिव व सांसद केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में पत्र जारी करते हुए जानकारी दी कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने दोनों प्रभारियों को जिम्मेदारी बांट दी है। 

लखनऊ, अमेठी और रायबरेली के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गढ़ कही जाने वाली गोरखपुर, फैजाबाद, झांसी, रॉबर्ट्सगंज जैसी महत्वपूर्ण सीटें प्रियंका गांधी के जिम्मे है।
विज्ञापन


वहीं, ज्योतिरादित्य के जिम्मे जो 39 सीटें हैं, उनमें कानपुर, बहराइच, बरेली, मुरादाबाद, बिजनौर, कैराना, आगरा, मथुरा, कन्नौज, सहारनपुर और गाजियाबाद जैसी महत्वपूर्ण सीटें शामिल है। 

हाल में राहुल गांधी ने प्रियंका और सिंधिया को महासचिव नियुक्त किया था। प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश जबकि सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी मिली थी और आज इनके बीच सीटों का बंटवारा भी कर दिया गया।

11 फरवरी को ही लखनऊ में राहुल ने प्रियंका के साथ राहुल ने रोड शो से लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंका था। इसमें प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर और महासचिव सह पश्चिमी यूपी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे दिग्गज शामिल हुए थे।

राहुल गांधी ने चुनाव को विचारधारा की लड़ाई बताते हुए जमीन से जुड़े लोगों को ऊपर आने की बात कही थी। वहीं प्रियंका गांधी भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगे की रणनीति तय करने में लग गईं हैं।

नीचें देखें पूरी लिस्ट:




विज्ञापन



जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रियंका 13 फरवरी को बाराबंकी, कैसरगंज, बहराइच, बांसगांव, देवरिया, डुमरियागंज, कुशीनगर, संतकबीर नगर, महाराजगंज, फैजाबाद, श्रावस्ती, गोंडा और बस्ती के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। 

वहीं, 14 फरवरी को प्रियंका गांधी सीतापुर, सलेमपुर, घोसी, आजमगढ़, लालगंज, मछलीशहर, जौनपुर, रॉबट्र्सगंज, मिर्जापुर, भदोही, अंबेडकरनगर, बलिया और मिश्रिख के पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी।
 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें