फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल बोले- पीएम मोदी ने अपने पकड़े जाने के डर से सीबीआई डायरेक्टर को हटाया

Thu, 25 Oct 2018 06:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Rahul Gandhi
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष ने सीबीआई मामले पर बोलते हुए कहा कि सरकार ने रातोंरात सीबीआई डायरेक्टर को हटा दिया। सरकार ने ऐसा करके चीफ जस्टीस ऑफ इंडिया का अपमान किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने ऐसा इसलिए कहा है क्योंकि सीबीआई के डायरेक्टर राफेल मामले में जांच करने वाले थे। सब जानते हैं कि राफेल मामले में सरकार ने बहुत बड़ा घोटाला किया है। पीएम मोदी ने राफेल मामले में अनिल अंबानी को फायदा पहुंचाया है। पीएम मोदी ने 30 हजार करोड़ रुपए अनिल अंबानी की जेब में डाले हैं। 

राहुल ने कहा कि सीबीआई के कमरे को रात के दो बजे सील कर दिया गया। ऐसा करके राफेल मामले में होने वाली चांच फाइलों को दबाने की कोशिश की जा रही है। राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी के साथ जितने भी लोग काम कर रहे हैं। वह सब उन्हें बचाना चाहते हैं। यही नहीं उन्होंने कहा कि थोड़ा इंतजार कीजिए सरकार क्या कर रही है सबकुछ सामने आने वाला है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीबीआई को हटाने का काम या नियुक्त करने का काम तीन लोगों की कमेटी करती है। जिसमें देश का पीएम, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और नेता प्रतिपक्ष शामिल होते हैं। लेकिन पीएम मोदी ने अकेले ही रात के दो बजे उन्हें हटा दिया। जो कि गैरकानूनी है। ऐसा करके पीएम मोदी ने संविधान की तौहीन की है। साथ ही ऐसा करके उन्होंने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया, नेता प्रतिपक्ष और देश के लोगों का अपमान किया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें