फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में राहुल गांधी बोले- अगले चुनाव में जीतेंगे 135 सीट, बीजेपी हारेगी

Sat, 23 Dec 2017 06:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
Rahul Gandhi
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज एकबार फिर गुजरात में हैं। सुबह उन्होंने सोमनाथ मंदिर में दर्शन किए। मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने विधायकों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। 
विज्ञापन


अहमदाबाद में अपने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। राहुल ने अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आप चुनाव बहुत अच्छे से लड़े, उन्होंने चुनाव के दौरान हुई कुछ गलतियों को स्वीकार किया। 

कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए राहुल ने कहा कि विधानसभा में इसबार एक नई लीडरशिप तैयार हुई है और ये लीडरशिप अगले चुनाव में गुजरात की सरकार को चलाएगी। मुझे तो ये दिख रहा है आप भी देख लेना। मैं यहां स्टेज से आपको कहता हूं कि 2022 में होने वाले चुनावों में कांग्रेस की 135 सीटें आएंगी। 
विज्ञापन



ये भी पढ़ें:  दोषी करार दिए जाने के बाद आए लालू के ट्वीट, अपनी तुलना मंडेला और अंबेडकर से की

राहुल ने कहा कि जब कांग्रेस एक साथ खड़ी हो जाती है, तो वो हारती नहीं है। चुनाव में भले ही हमारी हार हुई है पर हम जीते हैं। ये सच्चाई है। हम जीते क्योंकि वो गुस्से से लड़े और उनके पास साधन था और हमारे पास सच था। हम प्यार से लड़े और हमने दिखा दिया कि हम जीत सकते हैं।

राहुल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि इस चुनाव में 90 फीसदी लोग हमारे साथ थे और  बस 5-10 फीसदी लोग हमारे साथ नहीं थे। उन्होंने पार्टी से गद्दारी करने वालों को भी बातों-बातों में बता दिया कि उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। प्यार से उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
  Agar Congress ek saath khadi ho jaati hai, to wo haarti nahin hai. Chunaav mein humari haar hui, par hum jeete kyunki wo gusse se lade aur unke paas sab saadhan the. aur humare paas sach; hum pyaar se lade : Rahul Gandhi,Congress President addresses party workers in Ahmedabad pic.twitter.com/KVQzYHopVz — ANI (@ANI) December 23, 2017
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें