फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Elections 2024: खरगे का दावा- केंद्र में बनेगी कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार, BJP पर लगाया यह आरोप

Wed, 22 Feb 2023 04:56 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, दीमापुर।

सार

कांग्रेस नेता खरगे ने कहा कि अन्य दलों से इस पर बातचीत चल रही है। हम लोकतंत्र और संविधान को मानने वाले हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में हमारे पास बहुमत था, लेकिन भाजपा ने 17-18 विधायकों को खरीद लिया और उनसे इस्तीफा दिलवाकर अपनी सरकार बनाई।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी और केंद्र में अगली सरकार कांग्रेस के नेतृत्व में बनेगी चाहे सौ मोदी या शाह ही क्यों न आ जाएं।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कहा कि अन्य दलों से इस पर बातचीत चल रही है। हम लोकतंत्र और संविधान को मानने वाले हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में हमारे पास बहुमत था, लेकिन भाजपा ने 17-18 विधायकों को खरीद लिया और उनसे इस्तीफा दिलवाकर अपनी सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश, गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड हर जगह उन्होंने (भाजपा) दबाव बनाया।

उन्होंने कहा कि भाजपा एक तरफ तो लोकतंत्र और संविधान की बात करती है, लेकिन दूसरी ओर उसके सारे कार्य अलोकतांत्रिक हैं। खरगे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, नरेंद्र मोदी सरकार के पास नगा राजनीतिक मुद्दे के सहमत समाधानों को लागू करने की राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने नगालैंड और देश के लोगों को धोखा दिया है। भाजपा नगाओं की सांस्कृतिक पहचान को खत्म करना चाहती है।
विज्ञापन


न्याय मिलने का समय
खरगे ने कहा, भाजपा की राजनीति का उद्देश्य नगाओं की स्वदेशी और अनूठी संस्कृति को नष्ट करना है। आपको अपनी संस्कृति और ध्रुवीकरण और नफरत की राजनीति पर इस हमले के खिलाफ खड़ा होना होगा। उन्होंने कहा कि एनडीपीपी, एनपीएफ और भाजपा पिछले 20 साल से लूटा है। अब समय आ गया है कि लोगों को न्याय मिले और ऐसी सरकार हो जो लोगों के लिए काम करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें