फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गृह मंत्री गायब, पीएम आ नहीं रहे': छात्र बर्बरता मामले में खरगे का सवाल- सदन में बयान देने में क्या दिक्कत?

Thu, 06 Aug 2026 02:22 PM IST
Pavan पीटीआई, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संसद में विपक्षी दलों के रुख और झारखंड के छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने केंद्र सरकार और गृह मंत्री पर संसद में दिल्ली में छात्रों पर हुए बर्बरता मामले पर बयान न देने को लेकर जमकर निशाना साधा है।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष, कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार के साथ-साथ पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा 15 दिन से सदन चल रहा है और गृह मंत्री गायब हैं, प्रधानमंत्री आ नहीं रहे हैं। इसके दो ही मतलब हो सकते हैं। एक या तो वे संसद को नजरअंदाज कर रहे हैं ये समझ रहे हैं कि संसद है ही नहीं। या तो वो डर के सदन में आकर उत्तर नहीं देना चाह रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बंगाल के आएंगे अच्छे दिन: शुभेंदु सरकार ने आम जनता से मांगे दो साल, कहा- आर्थिक रूप से मजबूत होगा प्रदेश

गृह मंत्री के बयान की मांग
इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम चाहते हैं कि केंद्रीय गृह मंत्री सदन में आएं और देश को बताएं कि छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन के इस्तेमाल का आदेश किसने दिया था। उन्होंने सरकार पर अहंकार दिखाने का आरोप लगाते हुए कहा कि या तो सरकार डर गई है या फिर वह संसद के वजूद को कोई महत्व नहीं दे रही है। खरगे ने बताया कि उन्होंने राज्यसभा में भी इस मुद्दे को उठाया और जवाब मांगा, लेकिन सरकार बयान देने के लिए तैयार नहीं हुई। विपक्षी सांसदों ने सभापति से मिलकर मांग की है कि प्रधानमंत्री इस पर माफी मांगें और गृह मंत्री सदन में आकर आधिकारिक बयान दें। सभापति ने भी संसदीय कार्य मंत्री को इस बात से अवगत करा दिया है कि पूरा सदन चाहता है कि गृह मंत्री आकर इस पर जवाब दें।
विज्ञापन




छात्रों के साथ बर्बरता की गई- खरगे
उन्होंने आगे कहा कि हम फिर कह रहे हैं कि छात्रों के साथ बर्बरता की गई। उनके ऊपर लाठीचार्ज किया गया और पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया। इस पर पीएम मोदी को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए और गृहमंत्री को जवाब देना चाहिए। मुझे समझ में नहीं आता कि गृहमंत्री को सदन में आकर बयान देने में क्या दिक्कत है। या तो वो डर कर सदन में नहीं आ रहे या फिर वो सदन को अनदेखा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी हिंसा केस: आरोपी आशीष मिश्रा को फिलहाल राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने पैरोल बढ़ाने से किया इनकार

झारखंड के छात्रों का समर्थन
झारखंड के छात्र आंदोलन पर बात करते खरगे ने साफ कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से छात्रों के साथ है। चाहे मामला झारखंड का हो, पंजाब का हो, दिल्ली का हो या देश के किसी भी हिस्से का हो, पार्टी छात्रों के साथ खड़ी है और उनके अधिकारों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

विज्ञापन


हंगामे के बीच बिल पास होने पर आपत्ति
संसद में विपक्ष के हंगामे के बावजूद कई बिल पास किए जाने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सवाल किया कि देश में इतनी बड़ी घटना घट गई है, तो क्या गृह मंत्री सदन में आकर एक बयान तक नहीं दे सकते?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें