फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress vs BJP: ‘चुनाव के लिए सेना का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे’, खरगे का PM मोदी पर हमला

Tue, 17 Oct 2023 03:11 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मोदी सरकार ने सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सेना से देशभर में 822 सेल्फी प्वाइंट स्थापित करने को कहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सेल्फी प्वाइंट पर सैनिकों की बहादुरी की कहानी के बजाय प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीरें लगी हैं।
विज्ञापन
Mallikarjun Kharge - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने मंगलवार को सरकार पर चुनाव के लिए राजनीतिक रूप से सेना का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया कि सत्तारूढ़ पार्टी ने सैनिकों की लोकप्रियता का फायदा उठाकर सेना की गरिमा को ठेस पहुंचाई है।

उन्होंने दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने सेना से देशभर में सेल्फी प्वाइंट लगाने को कहा है, जहां सैनिकों की बहादुरी के बजाय उसकी योजनाओं का प्रचार किया जाएगा।

खरगे ने कहा, 'देश की रक्षा करने वाले हमारी भारतीय सेना के बहादुर सैनिकों की लोकप्रियता का फायदा उठाकर पीएम मोदी अपना प्रचार कर रहे हैं। चुनावों के लिए सेना का राजनीतिक इस्तेमाल करके मोदी सरकार ने कुछ ऐसा किया है, जो पिछले 75 वर्षों में कभी नहीं हुआ।’

गौरतलब है, मोदी सरकार ने सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सेना से देशभर में 822 सेल्फी प्वाइंट स्थापित करने को कहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सेल्फी प्वाइंट पर सैनिकों की बहादुरी की कहानी के बजाय प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीरें लगी हैं और उनकी योजनाओं की प्रशंसा की जा रही है।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘हमारी पार्टी को भारतीय सेना की बहादुरी और बलिदान पर बहुत गर्व है। राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाने वाली भाजपा ने भारतीय सेना की गरिमा को ठेस पहुंचाई है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें