कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, देश का वन क्षेत्र औसतन अपने भौगोलिक क्षेत्र का 25.17 प्रतिशत है, जो अपर्याप्त है। इसे कम से कम 33 प्रतिशत होना चाहिए।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को कर्नाटक और पूरे देश में वन क्षेत्र बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने वनों की कटाई रोकने और हरित क्षेत्र का विस्तार करने के लिए मौजूदा कानूनों और कार्यक्रमों के अप्रभावी कार्यान्वयन पर निराशा जताई।
विज्ञापन
एआईसीसी प्रमुख वन महोत्सव (पौधरोपण उत्सव) कार्यक्रम में बोल रहे थे, जो हरिरु कल्याण कर्नाटक पहल का हिस्सा है। खरगे ने कहा, कर्नाटक का वन क्षेत्र केवल 21 प्रतिशत है। उन्होंने सड़क किनारे, घर के पास, स्कूल-कॉलेज और कृषि क्षेत्र के आसपास पौधे लगाने का आह्वान किया। खरगे ने कहा, देश का वन क्षेत्र औसतन अपने भौगोलिक क्षेत्र का 25.17 प्रतिशत है, जो अपर्याप्त है। इसे कम से कम 33 प्रतिशत होना चाहिए।
व्यापार समझौते की समय सीमा खत्म होने से पहले ट्रंप के सामने झुकेगी सरकार : राहुल
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका से व्यापार समझौते को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीखी आलोचना की है। राहुल ने कहा कि व्यापार वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ समय सीमा के आगे झुक जाएंगे। राहुल की यह टिप्पणी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत के राष्ट्रीय हित सर्वोच्च प्राथमिकता है। दरअसल, अमेरिका चाहता है कि भारत की ओर से कृषि उत्पादों पर टैरिफ में कटौती हो, जबकि भारत चमड़ा और कपड़ा जैसे श्रम से जुड़े क्षेत्र में अमेरिका से छूट चाहता है।
राहुल के बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि यह नया भारत है, जो पूरी तरह से आत्मविश्वास से भरा है। राहुल को अब कोई गंभीरता से नहीं लेता, क्योंकि वे, उनके सहयोगी और उनकी पार्टी लगातार नकारात्मकता फैलाते हैं। इसलिए जनता ने उसे शासन से बाहर कर दिया। गोयल ने कहा कि भारत किसी भी अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौते में समयसीमा के दबाव में नहीं आता, बल्कि अपनी आर्थिक और रणनीतिक ताकत के आधार पर बातचीत करता है।