फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: खरगे ने पेश किया कांग्रेस का रिपोर्ट कार्ड, कहा- हमने देश में भेल-सेल बनवाया, BJP-BRS पर निशाना

Sun, 27 Aug 2023 01:01 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

खरगे ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल न होने पर बीआरएस पर निशाना साधा। विपक्षी 26 पार्टियां केंद्र में पीएम मोदी की भाजपा सरकार को हटाने के लिए तैयार हैं। लेकिन केसीआर किसी बैठक में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
Mallikarjun Kharge - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि केसीआर और भाजपा ने गठबंधन बनाया है। दोनों ने एक-दूसरे के प्रति चुप हैं, जो गुप्त समझौतों को संकेत देते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने देश में आईआईटी, आईआईएम, एम्स, डीआरडीओ, सेल, एचएएल, बीईएल, ओएनजीसी स्थापित किए। हमने देश को एकजुट किया।

भाजपा-बीआरएस पर निशाना

विज्ञापन

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार को तेलंगाना दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने रंगारेड्डी में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बीआरएस और भाजपा अब दोस्त बन चुके हैं। दोनों पार्टियों के बीच एक समझौता हो चुका है। वे एक-दूसरे के खिलाफ कुछ बोले नहीं रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा कहती है कि कांग्रेस ने 53 वर्षों में कुछ नहीं किया। वे हमसे रिपोर्ट मांगते हैं। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा हमसे पूछ रही है कि हमने 53 वर्षों में क्या-क्या किया है। लेकिन वह तेलंगाना में केसीआर से यह सवाल नहीं पूछेंगे, क्योंकि दोनों में गुप्त समझौता है।

‘इंडिया’ में शामिल न होने के लिए बीआरएस पर निशाना
खरगे ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल न होने पर बीआरएस पर निशाना साधा। विपक्षी 26 पार्टियां केंद्र में पीएम मोदी की भाजपा सरकार को हटाने के लिए तैयार हैं। लेकिन केसीआर किसी बैठक में शामिल नहीं हुए। हम विपक्ष को एक साथ ला रहे हैं। हम विपक्ष को एकजुट कर रहे हैं। 

कांग्रेस का रिपोर्ट कार्ड पेश

विज्ञापन

कांग्रेस प्रमुख खरगे ने अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कहा कि सरदार पटेल और प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 1947 के बाद देश को एकजुट किया। देश में संविधान किसने लागू किया?आईआईटी, आईआईएम, एम्स, इसरो, डीआरडीओ, सेल, एचएएल, बीईएल, ओएनजीसी किसने दिया? कांग्रेस ने सब कुछ किया और एक मजबूत-एकजुट देश दिया। हैदराबाद, दिल्ली, कोलकाता और कानपुर में बड़ी फैक्ट्रियां लगाईं। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें