फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक डाटा लीक: कैंब्रिज एनालिटिका के दफ्तर में मिला कांग्रेस का पोस्टर

Thu, 29 Mar 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अलेक्जेंडर निक्स
विज्ञापन

जब से फेसबुक डाटा लीक होने का मामला सामने आया है तब से भारत की राजनीति में हड़कंप मच गया है। भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे पर कैंब्रिज एनालिटिका की सेवा लेने का आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस ने कई बार चुनाव में इस संस्था की मदद लेने से इंकार किया है। मगर पिछले साल पत्रकार और टेक ब्लॉगर जैमी बारलेट की डॉक्यूमेंटी में एजेंसी के दफ्तर में कांग्रेस पार्टी का पोस्टर दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


पिछले साल जैमी ने बीबीसी के लिए 'सीक्रेट्स ऑफ सिलिकन वैली' नाम से दो भागों में डॉक्यूमेंट्री बनाई थी और इसे पिछले साल रिलीज किया गया था। इस डॉक्यूमेंट्री के दूसरे हिस्से द पर्सुएशन मशीन में कैंब्रिज एनालिटिका के अब निलंबित सीईओ अलेक्जेंडर निक्स नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि जैसे ही बारलेट निक्स के कमरे में घुसते हैं वहां एक हाथ वाला पोस्टर दिखाई देता है जिसके नीचे लिखा है- कांग्रेस। इस पोस्टर पर सबका विकास नारा लिखा हुआ है।

कांग्रेस अब तक भले ही एजेंसी की सेवा ना लेने की बात कह रही है लेकिन इस वीडियो के सामने आने के बाद पार्टी की मुश्किलें बढ़ना तय है। बारलेट की यह डॉक्यूमेंट्री यूएस चुनाव प्रचार अभियान में प्रौद्योगिकी की भूमिका पर बनाई गई थी। निक्स उन लोगों में से एक हैं जिनका बारलेट ने इंटरव्यू लिया था। हालांकि इस वीडियो में निक्स भारत के चुनाव को लेकर कोई बात नहीं करते हैं और केवल अमेरिकी चुनाव पर बात होती है। मगर दीवार पर लगा कांग्रेस का पोस्टर एक बड़े क्लाइंट के गर्व को दिखाता है।
विज्ञापन


वीडियो में जब निक्स से यह पूछा जाता है कि कैसे कंपनी वोटरों का चुनावी विश्लेषण करती है। इसके जवाब में निक्स बताते हैं कि हम टेलीफोन सर्वे करते हैं और कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का प्रयोग कर सवाल जुटाते हैं। जैसे ही हम ज्यादा डेटा जुटाने शुरू करते हैं तो हम फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म का भी रुख करते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें