फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को मुंबई दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

Mon, 08 Feb 2021 05:07 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मुंबई
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : twitter
विज्ञापन

केंद्रीय बजट 2021-22 और ईंधन की कीमत में बढ़ोतरी के खिलाफ रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुंबई दौरे पर आईं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को काले झंडे दिखाए। हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को उस स्थान के निकट जाने से रोक दिया जहां वित्त मंत्री को जाना था।

विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जैसे ही केंद्रीय मंत्री पिछले सप्ताह पेश केंद्रीय बजट पर चर्चा के लिए दादर इलाके के योगी सभा गृह पहुंचीं तभी कांग्रेस के लगभग 400 से 500 कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी के नेता राहुल गांधी की प्रशंसा में भी नारे लगाए। अधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनकारी तड़के से ही दादर रेलवे स्टेशन के बाहर जमा होने शुरू हो गए थे।
विज्ञापन


उन्होंने केंद्रीय बजट और पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सिलेंडरों जैसी आवश्यक वस्तुओं के साथ-साथ रेल किराए में वृद्धि के खिलाफ भी नारेबाजी की। पुलिस उपायुक्त (जोन-4) विजय पाटिल ने कहा, प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। किसी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली है और न ही किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें