फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Polls: महाराष्ट्र-झारखंड में मतदान के बीच कांग्रेस का फैसला, एग्जिट पोल की चर्चा में हिस्सा नहीं लेगी पार्टी

Wed, 20 Nov 2024 03:52 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

महाराष्ट और झारखंड में विधानसभा चुनाव और कई सीटों पर उपचुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी की तरफ से एलान किया गया है कि वो आज वोटिंग के बाद आने वाले एग्जिट पोल की चर्चा में हिस्सा नहीं लेगी। ये जानकारी एएनआई को कांग्रेस सूत्रों की तरफ से साझा की गई है।
विज्ञापन
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। बता दें 288 विधानसभा सीटों वाले महाराष्ट्र में एक ही चरण में वोटिग हो रही है, वहीं झारखंड में दूसरे चरण में 38 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। वहीं इन सबके बीच एक बड़ी खबर सामने आयी है, जिसमें न्यूज एजेंसी एएनआई को कांग्रेस के सूत्रों ने बताया है कि, कांग्रेस पार्टी चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज आने वाले एग्जिट पोल की चर्चा में हिस्सा नहीं लेगी।
विज्ञापन


महाराष्ट्र और झारखंड में मतदान की गति
महाराष्ट्र और झारखंड में मतदान की गति की बात करें, तो महाराष्ट्र में उम्मीद के अनुरूप कम मतदान प्रतिशत दर्ज हुआ है। वहीं झारखंड में मतदान की गति महाराष्ट्र के अपेक्षाकृत बेहतर है। महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीट पर शाम छह बजे तक वोटिंग होगी, जबकि झारखंड की 38 में से कुछ सीटों पर शाम 4 बजे तक ही मतदान होगा। दोनों राज्यों में मतों की की गिनती 23 अक्तूबर को होगी। इसके साथ कई राज्यों में विधानसभा और लोकसभा सीटों पर उपचुनाव भी हो रहे हैं। 

महाराष्ट्र में मतदान की धीमी गति पर नेता चिंतित
महाराष्ट्र में मतदान की धीमी गति पर तमाम नेता-राजनेता चिंतित दिखाई दिए हैं। इस कड़ी में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पिछले पांच वर्षों में मत प्रतिशत कम रहा है और उन्होंने मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए घरों से निकलने का आग्रह भी किया।
विज्ञापन


झारखंड के मंत्री की जनता से अपील
इधर झारखंड के मंत्री और जामताड़ा से उम्मीदवार इरफान इंसारी ने कहा, मैं आप सभी से आग्रह करना चाहूंगा कि घर से बाहर निकलें और मतदान करें। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि, हम संथाल परगना की सभी सीटें भारी मतों के अंतर से जीतने जा रहे हैं। बता दें कि झारखंड में पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें