उत्तराखंड के सियासी संकट पर अब केंद्रीय राजनीति भी गरमा गई है। उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के प्रयासों को लेकर भाजपा-कांग्रेस एक दूसरे पर आरोपों की बयानबाजी कर रहे हैं। दोनों पार्टी एक दूसरे को कसूरवार ठहरा रही हैं।
उत्तराखंड के राजनीतिक हालातों पर केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कांग्रेस पर निशाना साधा तो कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा की मोदी सरकार को लपेटे में ले कर मोदी सरकार पर हमला बोला। राहुल ने ट्वीट कर जवाब दिया।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को तीन ट्वीट किए। उन्होंने मोदी सरकार पर हमला करते हुए ट्वीट कर कहा कि बिहार में हारने के बाद लगता है कि खरीद-फरोख्त पैसे और ताकत से चुनी हुई सरकार को गिराना ही बीजेपी का नया मॉडल है।
This attack on our democracy & Constitution, first in Arunachal & now Uttarakhand, is the true face of Modiji's BJP
— Office of RG (@OfficeOfRG) March 20, 2016
यह हमारे लोकतंत्र और संविधान पर हमला है। पहले अरुणाचंल और अब उत्तराखंड में मोदी जी की बीजेपी का असली चेहरा सामने आया है। कांग्रेस ऐसे लोगों से लोकतांत्रिक तरीके से और लोकतंत्र के दम पर लड़ेगी।
Toppling elected Govts by indulging in horse trading & blatant misuse of money & muscle, seems to be BJP's new model, after failure in Bihar
— Office of RG (@OfficeOfRG) March 20, 2016
उधर वित्त मंत्री अरूण जेटली ने उत्तराखंड के सियासी हालातों पर कहा कि राज्य विधानसभा में ज्यादातर विधायकों ने वित्त विधेयक का विरोध किया लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह बिल पास हो गया।
जेटली ने कहा कि यह पहली बार हुआ जब सदन में विरोध के बाद विस अध्यक्ष ने कहा कि बिल पास हो गया। जेटली ने कहा कि बिहार, तमिलनाडू और पं बंगाल में कांग्रेस का स्तर कहां तक गिर गया अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने उत्तराखंड में आए सियासी संकट को लेकर साफ तौर पर कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।