महिला कांग्रेस अपने स्थापना दिवस पर पार्टी के अन्य विभागों से अलग पहचान दिलाने वाले झंडे और उस पर बने लोगो को बदलने जा रही है। 15 सितंबर को कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड में होने वाले स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों में जुटी राष्ट्रीय अध्यक्ष नेता डिसूजा ने बताया कि वर्तमान लोगो जो महिलाओं का प्रतिनिधित्व दर्शाता है, उसमें थोड़ा बदलाव किया जा रहा है। पार्टी के चुनाव चिह्न हाथ के पंजे के बीचोबीच ही पुरानी आकृति दिखाई देगी।