फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई कांग्रेस में बगावत की बू: संजय निरुपम बोले मैं पार्टी का वफादार

Tue, 18 Sep 2018 01:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई कांग्रेस पार्टी इकाई के प्रमुख संजय निरुपम के खिलाफ पार्टी का एक धड़ा बागी हो रहा है। आगामी चुनावों में बेहतर परिणामों के लिए पार्टी इकाई ने मांग की है कि निरुपम को हटाकर सांसद मिलिंद देवड़ा को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।

विज्ञापन


पार्टी के धड़े का मानना है कि जबसे संजय पार्टी के प्रभारी बने हैं कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। वहीं विधानसभा चुनावों में भी पार्टी का प्रदर्शन खास नहीं रहा है।

अपने खिलाफ चल रही बात के बीच संजय निरुपम ने कहा है कि सिर्फ पार्टी के मुखिया राहुल गांधी उन्हें उनकी पोस्ट से हटा सकते हैं। 

निरुपम ने कहा कि मैं राहुल गांधी का वफादार हूं और मैं उनके द्वारा नियुक्त किया गया हूं। संजय ने कहा कि मैं मुंबई के लोगों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ूं और मैं वही कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि हर दूसरे दिन मैं मुंबई वालों के अधिकारों की मांग के साथ सड़क पर होता हूं। और मैं यह तब तक करता रहूंगा जब तक वह मुझे मेरे पद से हटा नहीं देते हैं। जिस दिन वह मुझे हटने का निर्देश देंगे मैं मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष पद से हट जाऊंगा। 
विज्ञापन


इस मामले में मुंबई कांग्रेस के प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि संजय निरुपम के मामले में जो हाई कमान कहेंगे पार्टी वही करेगी, उन्होंने कहा कि यहां अफवाहों की कोई जगह नहीं है। 

 महानगर के कुछ वरिष्ठ नेताओं सहित एक धड़ा  रविवार को कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी  महासचिव मल्लिकार्जुन खड़गे से रविवार को मुलाकात की। इन नेताओं ने दावा किया कि यदि निरूपम इस पद पर बने रह गए तो पार्टी मुंबई में एक भी सीट नहीं जीत सकती है। सूत्रों के अनुसार यह धड़ा अपनी चिंताओं को व्यक्त करने के लिए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेगा। 

गौरतलब है कि निरुपम ने मार्च 2015 में मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस समिति के प्रमुख पद की जिम्मेदारी संभाली थी। बता दें कि महाराष्ट्र की कुल 50 लोकसभा सीटों में सिर्फ दो सीटें वर्तमान में कांग्रेस के पास है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस का प्रदर्शन काफी बुरा रहा था

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें