फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Assembly Elections: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, इन 43 नामों की घोषणा की

Fri, 04 Nov 2022 11:58 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के दौरान उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिए जाने के बाद सूची की घोषणा की गई।
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 43 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता अर्जुन मोढवाडिया का नाम अहम है। जारी सूची के अनुसार गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया को पोरबंदर से, हिमांशु पटेल को गांधीनगर दक्षिण से और हितेशभाई वोरा को राजकोट दक्षिण से, अकोटा से ऋत्विक जोशी, रावपुरा से संजय पटेल और गांधीधाम से भरत वी सोलंकी को उम्मीदवार बनाया गया है।

विज्ञापन

 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के दौरान उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिए जाने के बाद सूची की घोषणा की गई। बैठक में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ऑनलाइन शामिल हुईं, जबकि बाकी प्रतिभागी यहां एआईसीसी मुख्यालय में शारीरिक रूप से शामिल हुए।

कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में सरकार से बाहर करने की कोशिश कर रही है, जहां भगवा पार्टी दो दशकों से अधिक समय से सत्ता में है।

विज्ञापन

बता दें कि गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को चुनाव होना है। इसके अलावा बची हुई 93 सीटों पर पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। आठ दिसंबर को मतगणना होगी।

विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें