फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोफिया की गिरफ्तारी पर बोली कांग्रेस- देश में अघोषित आपातकाल

Tue, 04 Sep 2018 07:53 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने भाजपा की तमिलनाडु इकाई की अध्यक्ष टी. सुंदरराजन के समक्ष घरेलू उड़ान में नारेबाजी करने के आरोप में 28 वर्षीय छात्रा सोफिया की गिरफ्तारी की आलोचना करते हुए कहा है कि फिर से साबित हो गया है कि देश में ‘अघोषित आपातकाल’ है। 

विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने यह भी दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार में विरोध को दबाया जा रहा है और संविधान और संवैधानिक संस्थाओं पर हमले किए जा रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा की तमिलनाडु इकाई की अध्यक्ष ने लड़की के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अगर यह अघोषित आपातकाल नहीं है तो फिर क्या है?’’ 

तिवारी ने कहा, ‘‘इस घटना से फिर से साबित हो गया है कि देश में अघोषित आपातकाल है। यह सिर्फ बोलने की आजादी पर हमला नहीं है, बल्कि संविधान के ऊपर आघात है।’’ दरअसल, गिरफ्तार की गई छात्रा को तूतीकोरिन स्थित एक अदालत ने मंगलवार को जमानत दे दी। यह लड़की कनाडा के एक विश्वविद्यालय की छात्रा है और यहां अपने पैतृक जिले में आई हुई है।
विज्ञापन


सुंदरराजन की शिकायत के आधार पर छात्रा के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया जिसके बाद कल यहां तीसरे न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में सोफिया को पेश किया गया। इस बीच, सोफिया के पिता ने सुंदरराजन और उनके समर्थकों के खिलाफ एक जवाबी शिकायत दायर की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें