फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल पर फैसला आते ही कांग्रेस ने कहा, पाक में अब नहीं छूटेंगे मोदी की जीत के पटाखे

Wed, 10 Apr 2019 05:32 PM IST
तिवारी अभिषेक डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रणदीप सिंह सुरजेवाला (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

राफेल सौदे पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही कांग्रेस पार्टी का जोश बढ़ गया।पार्टी ने न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बल्कि पाकिस्तान के पीएम इमरान खान पर भी निशाना साधा है। बुधवार को कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, अब पाकिस्तान में मोदी की जीत के पटाखे नहीं छूटेंगे। 

विज्ञापन


दरअसल, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक प्रेसवार्ता में कहा था कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के सत्ता में आने से दोनों देशों के बीच शांति वार्ता होने के आसार ज्यादा हैं। अगर कांग्रेस जीतती है तो वह भाजपा से डर कर कश्मीर के मुद्दे को बातचीत के जरिए हल करने की प्रक्रिया से पीछे हट सकती है। रणदीप ने कहा, अब यह साबित हो गया है कि पीएम मोदी और इमरान खान मिलकर क्या साजिश रहे हैं। मोदी ने पहले नवाज शरीफ के साथ भी ऐसा ही खेल शुरु किया था।

बता दें कि राफेल मामले में केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट की ओर से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की उन प्रारंभिक आपत्तियों को खारिज कर दिया है, जिसमें सरकार ने याचिका के साथ लगाए दस्तावेजों पर विशेषाधिकार बताया था। केंद्र ने कहा था कि गोपनीय दस्तावेजों की फोटोकॉपी या चोरी हुए कागजात पर कोर्ट भरोसा नहीं कर सकता। अब सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह राफेल मामले पर नए दस्तावेजों के आधार पर पुनर्विचार याचिका की सुनवाई के लिए तैयार है। यह फैसला आते ही कांग्रेस पार्टी ने मोदी और भाजपा पर हमला बोल दिया है।
विज्ञापन


रणदीप सुरजेवाला ने कहा, इमरान खान, आईएसआई और पाकिस्तान के आतंकी संगठन चाहते हैं कि भारत का प्रधानमंत्री ऐसा व्यक्ति बने, जो अपने राष्ट्र के हित एवं सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करता हो। उनकी मंशा है कि पाकिस्तान के लिए वही पीएम ठीक है जिसके संरक्षण में आतंकवाद फलता-फूलता रहे। देश में दंगे होते रहे।

कांग्रेस नेता ने कहा, इमरान खान, आईएसआई और पाकिस्तान के आतंकी संगठन जितना भी प्रयास कर लें, लेकिन इस बार पाकिस्तान में मोदी की जीत के पटाखे नहीं छूटेंगे। जनता अब अच्छे से समझ गई है कि उसे देश की कमान किस पार्टी के हाथ में सौंपनी है।

विज्ञापन

पकड़ी गई राफेल की चोरी और मोदी की सीना जोरी, अब होगा न्याय

रणदीप सुरजेवाला ने कहा, अब राफेल की चोरी और मोदी की सीना जोरी, दोनों पकड़ी गई हैं। राफेल की चोरी की परतें खुलती जा रही हैं। मोदी के झूठ का किला ध्वस्त हो गया है। बार-बार मोदी सुप्रीम कोर्ट के निर्णय की दुहाई दे क्लीन चिट का आवरण पहन लेते थे। 

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के प्राथमिक निर्णय ने मोदी के झूठ के उस चेहरे को बेनकाब कर दिया है। राफेल के भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए चौकीदार ने 100 झूठ बोले, पर आखिर में सच्चाई बाहर आ ही गई कि राफेल की चोरी में चौकीदार चोर है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें