फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress on Trade Deal: भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस हमलावर, मांगा पूरा ब्यौरा; घोषणा के तरीके पर भी सवाल

Tue, 03 Feb 2026 08:56 AM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Congress on Trade Deal: भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर कांग्रेस हमलावर नजर आई है। कांग्रेस ने समझौते के पूरे विवरण की मांग की है। साथ ही ट्रंप के डील के एलान के तरीके पर भी सवाल उठाए हैं। 
 
विज्ञापन
कांग्रेस ने ट्रेड डील पर सरकार को घेरा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका और भारत के बीच लंबे समय से अटकी ट्रेड डील (व्यापार समझौता) पर सहमति बन गई है। इसी के साथ अमेरिका ने भारत पर लगाए गए पारस्परिक टैरिफ को भी घटाकर 18 फीसदी कर दिया है। जिसकी घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने पीएम मोदी से बातचीत के बाद अपने इस कदम को सार्वजनिक किया। अब इस पूरे घटनाक्रम पर प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस हमलावर नजर आ रही है। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने मंगलवार (03 फरवरी) को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का पूरा विवरण मांगा। इसी के साथ कृषि क्षेत्र को खोलने, टैरिफ को 'शून्य' तक कम करने और ट्रंप के किए गए दावों के अनुसार रूसी तेल की खरीद पर रोक लगाने जैसे कई प्रमुख पहलुओं पर सवाल उठाए।

एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस ने पहले समझौते की घोषणा के तरीके पर सवाल उठाया, फिर डोनाल्ड ट्रंप द्वारा साझा किए गए विवरणों पर गहराई से विचार किया। पार्टी ने कहा कि अमेरिका के खिलाफ टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को 'शून्य' तक कम करने से भारत पर 'प्रभाव' पड़ेगा और यह भी सवाल उठाया कि कृषि क्षेत्र को खोलने से 'किसानों की सुरक्षा' कैसे सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन


ट्रेड डील पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
कांग्रेस ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा- 'युद्धविराम की तरह ही, व्यापार समझौते की घोषणा भी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की। कहा गया है कि यह व्यापार समझौता 'मोदी के अनुरोध पर' किया जा रहा है। ट्रंप का कहना है कि भारत अमेरिका के खिलाफ टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को 'शून्य' तक कम करने की दिशा में कदम उठाएगा। ऐसा लगता है कि भारत अमेरिका के लिए अपना बाजार पूरी तरह से खोलने पर सहमत हो गया है। इससे भारतीय उद्योग, व्यापारियों और किसानों पर असर पड़ेगा।'

व्यापार समझौते पर पूरे विवरण की मांग
पोस्ट में कांग्रेस ने आगे कहा, 'बयान में कृषि क्षेत्र को अमेरिका के लिए खोलने की भी बात कही गई है। आखिर यह समझौता क्या है? हमारे किसानों की सुरक्षा और हितों को कैसे सुनिश्चित किया गया है? यह भी कहा गया है कि मोदी सरकार रूस से तेल नहीं खरीदेगी, बल्कि अमेरिका और वेनेजुएला से खरीदेगी। क्या मोदी सरकार इस शर्त पर सहमत हो गई है? इसके अलावा, अमेरिका से अधिक सामान खरीदने की बात हो रही है। अगर ऐसा है तो 'मेक इन इंडिया' का क्या हुआ? भारत को व्यापार समझौते का विवरण जानने का अधिकार है। मोदी सरकार को संसद और पूरे देश को विश्वास में लेकर सभी विवरण साझा करने चाहिए।'






अमेरिका ने जवाबी टैरिफ घटाकर किया 18 फीसदी
सोमवार रात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर जवाबी टैरिफ 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर भी सहमति बनने का एलान किया। रूस से तेल खरीदने के कारण भारत पर लगा 25 फीसदी अतिरिक्त अमेरिकी टैरिफ भी हटेगा। ऐसे में अब प्रभावी टैरिफ 18 फीसदी होने जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: India-US Trade Deal: पड़ोसी देशों के मुकाबले भारत पर घटा टैरिफ; अमेरिका ट्रेड डील के बाद जानें इसके मायने

500 अरब डॉलर के उत्पात खरीदेगा भारत
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि भारत ने रूसी तेल खरीदना बंद करने और अमेरिका व वेनेजुएला से अधिक तेल खरीदने पर सहमति जताई है। ट्रंप ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने 500 अरब डॉलर से अधिक के अमेरिकी ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि, कोयला और अन्य कई उत्पादों की खरीद के प्रति और अधिक प्रतिबद्धता जताई है। जिससे भारत के साथ हमारे अद्भुत संबंध भविष्य में और मजबूत होंगे।

अन्य वीडियो 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें