फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: महागठबंधन में गैर विवादित सीटों पर न मतभेद न मनभेद, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने पहली सूची पर दिया अपडेट

Tue, 14 Oct 2025 11:03 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मंगलवार शाम को कांग्रेस ने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक की। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत बिहार कांग्रेस के नेता और सीईसी के सदस्य शामिल हुए।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्य समिति की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर मंथन का दौरा जारी है। इस बीच मंगलवार शाम को कांग्रेस ने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक की। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत बिहार कांग्रेस के नेता और सीईसी के सदस्य शामिल हुए। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि, पहले चरण के चुनाव को देखते हुए कांग्रेस गैर विवादित सीटों पर अपने प्रत्याशी के नाम का एलान कर सकती है।

बैठक के बाद बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा, आज बैठक में हमारे समीकरण के हिसाब से जो भी पार्टी की जिताऊ सीट पर सहमति बन गई है। इन सभी सीटों पर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूरी भी मिल गई है। बैठक के बाद कांग्रेस नेता शकील अहमद खान ने कहा, जो हमारी प्राथमिकता वाली सीट है। उन पर चर्चा पूरी हो गई है। कल पटना में गठबंधन सहयोगी दल से भी चर्चा होगी। आरजेडी के साथ गठबंधन को लेकर कोई मन भेद और मतभेद नही है।

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के बाद कांग्रेस नेता मदन मोहन झा ने कहा, सिंगल सीट पर फाइनल हो गया है, 20-25 सीट डबल है उस पर कल फाइनल होगा और जिस पर मत विभिन्न था उसको पेंडिंग किया गया है।इससे पहले मंगलवार को पटना पहुंचने के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि, महागठबंधन में सब कुछ ठीक है। किसी तरह का मतभेद नहीं है। सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत लगभग पूरी हो चुकी है। सभी दलों के बीच सहमति बन चुकी है। अब सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी है। आने वाले एक से दो दिन में इसका ऐलान कर दिया जाएगा।

इससे पहले दिल्ली में तेजस्वी यादव ने कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, बिहार कांग्रेस के प्रभारी अल्लावरु के साथ बैठक में शामिल हुए थे। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत सकारात्मक रही है। बैठक में तेजस्वी यादव ने कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल के सामने सीटों का गणित रखा। इस गणित में कांग्रेस को 55 सीटें मिलने की बात थी। जिसे वेणुगोपाल ने खारिज कर दिया। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि बिहार में हाल के दिनों में कांग्रेस का जनाधार बढ़ा है। इस लिहाज से कांग्रेस को कम कम 65 सीटें दी जाएं। पार्टी इस बार सीटों की क्वालिटी पर कोई समझौता नहीं करेगी। हालांकि तेजस्वी इसके लिए पूरी तरह से तैयार नहीं परंतु उन्होंने आश्वस्त किया कि कांग्रेस को अधिकतम 60 सीटें दी जा सकती हैं।

सूत्रों का कहना है कि, राजद सर्वाधिक 135 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस 60 सीटों पर  अपने उम्मीदवार खड़े करेगी। वहीं, अन्य सहयोगी दलों को उनकी ताकत और जनाधार के आधार पर सीटें दी जाएगी। राजद-कांग्रेस के अलावा भाकपा माले 19, वीआईपी 15, सीपीआईएम 6 और सीपीआई चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बची चार सीटें और अपने कोटे की कुछ सीटों में राजद राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा और आईपी गुप्ता की पार्टी को सीटे दी जाएगी।  

गौरतलब है कि, बिहार में कुल 243 सीटों पर 2 चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 121 और दूसरे चरण में 122 सीट के लिए मतदान होगा। दोनों चरण के चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरु हो गई है। इस बीच भाजपा ने भी अपनी पहली सूची जारी कर दी है। जबकि प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज भी अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें