फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव लड़ने के लिए मिली थी राहत: हाईकोर्ट के आदेश पर कांग्रेस नेता मिलन प्रधान ने किया सरेंडर, क्या है मामला?

Fri, 27 Nov 2026 09:48 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, कोलकाता।

सार

नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस के टिकट पर किस्मत आजमाने वाले मिलन प्रधान को चुनाव लड़ने के लिए मिली अंतरिम जमानत के बाद अब जेल लौटना पड़ा है। 2007 के भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन से जुड़े छह आपराधिक मामलों में गिरफ्तार प्रधान ने हाईकोर्ट के निर्देश पर सरेंडर किया। अदालत ने उन्हें 11 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
 
विज्ञापन
मिलन प्रधान, कांग्रेस नेता - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे मिलन प्रधान ने शुक्रवार को हल्दिया की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। वह उपचुनाव हार गए थे। कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देश के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। आत्मसमर्पण के बाद अदालत ने उन्हें 11 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


कोर्ट में सरेंडर करने से पहले मिलन प्रधान ने अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि नंदीग्राम में 2007 के भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए आपराधिक मामलों में उन्हें फंसाया गया है। ये मामले करीब 19 साल पुराने हैं।

क्या है पूरा मामला?
मिलन प्रधान के खिलाफ कुल छह आपराधिक मामले लंबित हैं। इनमें हत्या, हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत आरोप शामिल हैं। ये सभी मामले साल 2007 में नंदीग्राम में हुए भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए थे। प्रधान को उपचुनाव से पहले 18 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। नंदीग्राम थाने में उनके खिलाफ चार मामले दर्ज थे, जबकि दो मामले पड़ोसी खेजुरी थाने में दर्ज किए गए थे। गिरफ्तारी के बाद वह न्यायिक हिरासत में थे।
विज्ञापन


चुनाव लड़ने के लिए मिली थी अंतरिम जमानत
मिलन प्रधान को 29 सितंबर को कलकत्ता हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिली थी। अदालत ने उन्हें यह राहत इसलिए दी थी, क्योंकि वह विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी थे और नामांकन दाखिल करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। नंदीग्राम विधानसभा सीट पर छह अक्तूबर को उपचुनाव हुआ था। नौ अक्तूबर को वोटों की गिनती की गई थी। हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत देते समय प्रधान को 21 अक्तूबर को संबंधित मजिस्ट्रेट के सामने आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था।

सरेंडर करने के बजाय हाईकोर्ट पहुंचे थे प्रधान
अदालत के निर्देश के बावजूद मिलन प्रधान ने 21 अक्तूबर को आत्मसमर्पण नहीं किया। इसके बजाय उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया और अपनी अंतरिम जमानत को पक्का करने की मांग की। हालांकि, हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी। अदालत ने साफ किया कि प्रधान को अंतरिम जमानत सिर्फ विधानसभा उपचुनाव लड़ने का मौका देने के लिए दी गई थी। इसके साथ ही उन्हें चुनाव के बाद आत्मसमर्पण करने का निर्देश भी दिया गया था।

11 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे
हाईकोर्ट ने 27 नवंबर तक निचली अदालत में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था। इसी के तहत मिलन प्रधान शुक्रवार को हल्दिया की अदालत पहुंचे। यहां उन्होंने आत्मसमर्पण किया। इसके बाद अदालत ने उन्हें 11 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस तरह चुनाव लड़ने के लिए मिली अंतरिम जमानत के बाद अब उन्हें फिर से न्यायिक हिरासत में रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें