फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: राहुल को गद्दार बताए जाने पर भड़की कांग्रेस, संबित पात्रा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

Fri, 06 Dec 2024 12:31 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने एक खतरनाक त्रिकोण का जिक्र करते हुए राहुल गांधी को देशद्रोही बताया था। इसी पर अब कांग्रेस पार्टी के नेता आगबबूला हो गए हैं। 
विज्ञापन
संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद संबित पात्रा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कल उन्होंने जमकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमला बोला था। यहां तक कि कांग्रेस नेता को देश का गद्दार भी बताया। अब सबसे पुरानी पार्टी के सांसद हिबी ईडन ने पात्रा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन लाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष को एक नोटिस दिया है। उनका कहना है कि भाजपा सांसद ने पूरी तरह से अपमानजनक और असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल कर स्पष्ट रूप से संवैधानिक मानदंडों का उल्लंघन किया है।

विज्ञापन


क्या बोले कांग्रेस सांसद?
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे अपने पत्र में ईडन ने कहा, 'मैं विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाना चाहता हूं और राहुल गांधी के खिलाफ संबित पात्रा के पूरी तरह से असंसदीय आचरण की ओर आपका ध्यान दिलाना चाहता हूं।'

यह भी पढ़ें- BJP vs Rahul Gandhi: भाजपा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, देशद्रोही बताया; जॉर्ज सोरोस को लेकर भी बोला धावा
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पांच दिसंबर को संवाददाता सम्मेलन में पात्रा ने नेता प्रतिपक्ष को शीर्ष स्तर का गद्दार बताया और नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ निराधार आरोप लगाए। ईडन ने कहा कि विपक्ष के नेता के खिलाफ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल सार्वजनिक जीवन में मानहानिकारक और अस्वीकार्य होने के साथ ही विपक्ष के नेता के संसदीय विशेषाधिकार का भी पूर्ण उल्लंघन है।

विपक्ष के नेता का पद एक संवैधानिक पद
एर्नाकुलम से कांग्रेस सांसद ने कहा, 'मैं इस बात पर प्रकाश डालना चाहता हूं कि विपक्ष के नेता का पद एक संवैधानिक पद है और इसलिए ऐसे पद को अपेक्षित संसदीय गरिमा दिए जाने की जरूरत है। पात्रा ने पूरी तरह से अपमानजनक और असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल करके स्पष्ट रूप से संवैधानिक मानदंडों का उल्लंघन किया है और उन्हें इसके लिए अवमानना का दोषी माना जाना चाहिए।'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं यह भी कहना चाहता हूं कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है कि एक नेता जिसके परिवार ने देश के लिए इतने बलिदान दिए हैं, उसे सत्तारूढ़ पार्टी के एक सदस्य द्वारा इस तरह की कठोर और सामाजिक रूप से अपमानजनक भाषा का सामना करना पड़ रहा है।'

कड़ी कार्रवाई की मांग
ईडन ने कहा कि कांग्रेस नेता ने बिरला से अनुरोध किया कि वे इस विशेषाधिकार प्रस्ताव पर उचित और तत्काल कार्रवाई करें। इससे पहले, कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने गुरुवार को बिरला को पत्र लिखकर मीडिया से बातचीत में पात्रा द्वारा गांधी के खिलाफ कथित तौर पर निंदात्मक भाषा का इस्तेमाल करने पर गहरी चिंता व्यक्त की थी और सत्तारूढ़ पार्टी के नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन


क्या बोले थे संबित पात्रा?
भाजपा नेता ने कहा था, 'हम इस खतरनाक त्रिकोण के बारे में बात करने जा रहे हैं जो भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। इस त्रिकोण में एक तरफ अमेरिका में बैठे जॉर्ज सोरोस का फाउंडेशन है, अमेरिका की कुछ एजेंसियां हैं, दूसरी तरफ ओसीसीआरपी नाम का बड़ा न्यूज पोर्टल है। त्रिकोण के आखिरी और सबसे महत्वपूर्ण कोने में राहुल गांधी हैं। वह सबसे बड़े गद्दार हैं। मैं यह शब्द कहने से डरता नहीं हूं। मुझे लोकसभा के नेता को देशद्रोही कहने में कोई हिचक नहीं है।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें