फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद: कांग्रेस सांसद बोले- लगता है भाजपा सरकार सब ठीक कर चुकी है, डीएमके-एनसीपी का जिक्र कर क्या सवाल पूछा?

Thu, 26 Nov 2026 09:21 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने एक्स पर भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए लिखा कि लगता है उसने अपनी सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने पोस्ट में डीएमके और एनसीपी को भी टैग किया। लेकिन कार्ति किस तैयारी की बात कर रहे हैं? उन्होंने इन दोनों दलों से सवाल क्यों पूछा? क्या उनकी टिप्पणी का संबंध संसद में चल रही महिला आरक्षण और परिसीमन की राजनीतिक हलचल से है? आइए, विस्तार से मामले को जानते हैं...

विज्ञापन
कार्ति चिदंबरम ने एनसीपी और डीएमके से क्या पूछा? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयकों को लेकर राजनीतिक हलचल के बीच कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम की एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए सवालिया अंदाज में लिखा कि लगता है सरकार ने अपनी सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दरअसल, भाजपा सांसद किरेन रिजिजू ने आज लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति से दोनों सदनों की बैठक दोबारा बुलाने का अनुरोध किया। रिजिजू ने आगे लिखा कि इन बैठकों में जरूरी सरकारी कामकाज निपटाया जाएगा। कामकाज की जरूरतों को देखते हुए दोनों सदनों का सत्र 3 दिसंबर को समाप्त हो सकता है।

विज्ञापन


कार्ति चिदंबरम ने एक्स पर क्या लिखा?
कार्ति चिदंबरम ने एक्स पर भाजपा के आधिकारिक अकाउंट को टैग करते हुए लिखा, 'लगता है भाजपा सरकार ने अपनी सारी तैयारियां कर ली हैं।' इसके साथ ही उन्होंने डीएमके और एनसीपी के आधिकारिक अकाउंट को भी टैग किया। उन्होंने अपनी पोस्ट के अंत में सवालिया निशान लगाया। यानी उन्होंने सीधे तौर पर कोई आरोप या दावा नहीं किया, बल्कि भाजपा सरकार की तैयारियों को लेकर सवाल उठाया। पोस्ट में उन्होंने यह भी स्पष्ट नहीं किया कि सरकार की किस रणनीति या फैसले को लेकर यह टिप्पणी की गई है।

किरेन रिजिजू ने संसद की बैठक को लेकर क्या बताया?
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर जानकारी दी कि सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति से दोनों सदनों की बैठक दोबारा बुलाने का अनुरोध किया है। उनके मुताबिक, लोकसभा सोमवार, 30 नवंबर 2026 और राज्यसभा बुधवार, 2 दिसंबर 2026 को बैठेगी। इन बैठकों में जरूरी सरकारी कामकाज निपटाया जाएगा। कामकाज की जरूरतों को देखते हुए दोनों सदनों की बैठक 3 दिसंबर को समाप्त हो सकती है।
विज्ञापन


महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयकों पर क्यों है नजर?
महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयक केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण विधायी प्रस्तावों में शामिल हैं। सितंबर 2023 में संसद ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया था। इसके तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। हालांकि, इसे लागू करने की प्रक्रिया जनगणना के आंकड़ों और परिसीमन से जुड़ी हुई है। अप्रैल 2026 में सरकार ने इन बदलावों को आगे बढ़ाने के लिए संविधान संशोधन और परिसीमन से जुड़े विधेयक पेश किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें