फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर पॉलिटिक्स में कूदे संजय सिंह, कहा-' दुर्भाग्य है कि पत्नी के साथ पोस्टर नहीं लगवाते मोदी'

Wed, 06 Feb 2019 02:09 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Congress MP Sanjay Singh - फोटो : ani
विज्ञापन
बुधवार सुबह कांग्रेस के पोस्टर्स में रॉबर्ट वाड्रा की तस्वीर लगने और फिर एनडीएमसी द्वारा इन पोस्टर्स को हटाए जाने के बाद अब पोस्टर पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। इस विवाद में कांग्रेस सांसद संजय सिंह भी कूद पड़े हैं। उन्होंने कहा, 'यह दुर्भाग्य है मोदी जी का कि उनकी पत्नी है और उनके साथ वो पोस्टर नहीं लगाते। रॉबर्ट वाड्रा प्रियंका के पति हैं, भगवान करे उनका संबंध रहे। उनका (रॉबर्ट वाड्रा का) नाम तमाम चीजों में घसीटा जा रहा है आजतक भाजपा की एक बात भी प्रमाणित नहीं हुई। आज रॉबर्ट वाड्रा पेश हो रहे हैं ईडी के सामने, कल मोदी ईडी के सामने खड़े होंगे।'
विज्ञापन

 


बता दें कि कांग्रेस मुख्यालय के बाहर करीब 150 पोस्टर लगे थे। बुधवार सुबह एनडीएमसी ने उन पोस्टरों को हटाया जिनमें रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे। इन पोस्टरों पर लिखा था 'कट्टर सोच नहीं, युवा जोश'। एनडीएमसी का कहना था कि जो पोस्टर गलत जगह लगे थे उन्हें हटाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें