फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर : तेलंगाना से कांग्रेस के सांसद रेवंत रेड्डी हुए संक्रमित, ट्वीट करके दी जानकारी

Tue, 23 Mar 2021 04:22 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • कांग्रेस के लोकसभा सदस्य रेवंत रेड्डी कोरोना वायरस से हुए संक्रमित
  • रेवंत रेड्डी ने इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी है
  • तेलंगाना में स्कूल और कॉलेज बंद करने के आदेश
विज्ञापन
रेवंत रेड्डी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना से कांग्रेस के लोकसभा सदस्य रेवंत रेड्डी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।  रेड्डी ने कहा, ‘‘जांच में मेरे कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और मैंने चिकित्सकों की सलाह पर खुद को क्वारंटीन कर लिया है। पिछले कुछ दिनों के दौरान जो लोग मेरे संपर्क में आए, वे कृपया जरूरी सावधानी बरतें। वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए तेलंगाना सरकार बुधवार से राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज (मेडिकल कॉलेज को छोड़कर) अगले आदेश तक बंद  करने के निर्देश दिए हैं।  

विज्ञापन


बता दें कि देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 40 हजार 715 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि लगातार बढ़ रहे मामलों में थोड़ी कमी आई है। इससे पहले 40 हजार से कम मामले 19 मार्च को सामने आए थे।   

पांच राज्यों में बढ़ रहे संक्रमण के मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं और संक्रमण के नए मामलों में इन राज्यों की भागीदारी 80.5 फीसदी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें