बता दें कि पीएम मोदी ने एक वाकये को याद करते हुए कहा कि 1998 में तत्कालीन गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने आधार कार्ड का प्रस्ताव रखा था इस पर कांग्रेस नेत्री रेणुका चौधरी ठहाके मारने लगीं। इस पर पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा कि रामायण सीरियल के बाद ऐसी हंसी पहली बार सुनी है। इसके बाद पूरा सदन जोर-जोर से हंसने लगा।