फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन: राहुल गांधी ने केंद्र पर कसा तंज, कहा- भारत को भाजपा के ‘सिस्टम’ का शिकार नहीं बनाया जाए

Mon, 26 Apr 2021 03:21 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को मुफ्त टीकाकरण की पैरवी की और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अब बहुत चर्चा हो चुकी है, देशवासियों को वैक्सीन मुफ्त मिलनी चाहिए, बात खत्म।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ मुफ्त टीकाकरण की पैरवी करते हुए सोमवार को कहा कि भारत को भाजपा के ‘सिस्टम’ का शिकार नहीं बनाया जाए। उन्होंने ट्वीट किया कि चर्चा बहुत हो चुकी। देशवासियों को वैक्सीन मुफ़्त मिलनी चाहिए- बात खत्म। मत बनाओ भारत को भाजपा सिस्टम का शिकार।

विज्ञापन


राहुल गांधी और कांग्रेस पिछले कई हफ्तों से यह मांग कर रहे हैं कि देश के सभी नागरिकों को मुफ्त टीका उपलब्ध कराया जाए। बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की ओर से निर्मित कोविशील्ड टीका राज्य सरकारों को 400 रुपये प्रति खुराक और निजी अस्पतालों को 600 रुपये में मिलेगा।
 

दूसरी तरफ, भारत बायोटेक का टीका कोवैक्सीन टीका प्रति खुराक राज्यों को 600 रुपये और निजी अस्पतालों को 1200 रुपये में मिलेगा। वैसे, कई राज्य सरकारों ने घोषणा की है कि उनके यहां लोगों को मुफ्त में टीका लगाया जाएगा। बता दें कि देश में कोरोना वायरस का कहर काफी तेजी से फैल रहा है। 
विज्ञापन


बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3.50 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 2,800 से ज्यादा मरीजों की इस खतरनाक वायरस के आगे मौत हुई है। इसके साथ कोविड से मरने वालों की संख्या 1,95,123 पहुंच गई।

देश में 28 लाख के पार पहुंचे सक्रिय मरीज 
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बेहद कम है। फिलहाल, देश में सक्रिय मामले बढ़कर 28,13,658 पहुंच गए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या अमेरिका के बाद सबसे अधिक भारत में है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें