फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार पर हमला: राहुल गांधी का प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप, सदियों का बनाया, पलों में मिटाया

Thu, 15 Jul 2021 02:02 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राहुल गांधी केंद्र सरकार पर हर रोज निशाना साध रहे हैं। कोराना काल में हर दिन ट्वीट के जरिए राहुल गांधी और कांग्रेस के निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहते हैं। राहुल गांधी ने भाजपा पर सदियों से बनाई व्यवस्था को पलों में मिटाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने भाजपा पर सदियों से बनाई व्यवस्था को पलों में मिटाने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने ट्वीट किया 'सदियों का बनाया, पलों में मिटाया, देश जानता है कौन ये कठिन दौर लाया'। राहुल गांधी लगातार वैक्सीन किल्लत, सीमा विवाद, महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। राहुल ने अपने ट्वीट के साथ '#VaccineShortage #LAC #Unemployment #PriceHike #PSU #Farmers #OnlyPR' जैसे हैशटैग का भी इस्तेमाल किया। 
विज्ञापन

 

सरकार पर लगातार हमलावर हैं राहुल गांधी
गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार पर विदेश व रक्षा नीति को राजनीतिक हथकंडा अपनाकर देश को कमजोर करने का आरोप लगाया था।  राहुल गांधी ने कहा कि भारत इतना असुरक्षित कभी नहीं रहा जितना आज है। बता दें कि कोरोना वैक्सीन और कोरोना पर कुप्रबंधन को लेकर राहुल गांधी मोदी सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं। बीते दिन राहुल ने कहा था कि जुलाई आ गया वैक्सीन नहीं आई। राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेताओं ने तीखा हमला बोला था।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें