फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wayanad: वायनाड में बाघ का शिकार हुई महिला के घर पहुंचीं प्रियंका गांधी, सीपीआईएम ने किया विरोध

Tue, 28 Jan 2025 03:31 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड

सार

प्रियंका गांधी राधा के परिवार से मिलने के बाद कांग्रेस नेता रहे एनएम विजयन के घर भी जाएंगी। एनएम विजयन और उनके बेटे ने 27 दिसंबर 2024 को आत्महत्या कर ली थी। 
विज्ञापन
प्रियंका गांधी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी मंगलवार को केरल में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के दौरे पर पहुंचीं। वायनाड में प्रियंका गांधी ने बाघ के हमले में जान गंवाने वाली महिला राधा के परिजनों से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की। प्रियंका गांधी कन्नूर हवाई अड्डे से सड़क मार्ग द्वारा वायनाड पहुंचीं। वायनाड पहुंचकर सबसे पहले प्रियंका गांधी राधा के घर पहुंचीं। हालांकि इस दौरान उन्हें सीपीआईएम कार्यकर्ताओं के विरोध का भी सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


महिला का शिकार करने वाले बाघ की भी हुई मौत
बीती 24 जनवरी को एक बाघ ने राधा नामक महिला को मार डाला था। राधा मनंतावाड़ी गांव में स्थित प्रियदर्शिनी एस्टेट में कॉफी बीन्स लेने गई थी। उसी दौरान राधा पर बाघ ने हमला कर उसे मार डाला। सोमवार को राधा का शिकार करने वाला बाघ भी मृत पाया गया। वन अधिकारियों का कहना है कि बाघ के पेट में बाल, राधा के कपड़े और कान की बालियां मिली हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इन्हीं की वजह से बाघ की मौत हुई। प्रियंका गांधी राधा के परिवार से मिलने के बाद कांग्रेस नेता रहे एनएम विजयन के घर भी जाएंगी। एनएम विजयन और उनके बेटे ने 27 दिसंबर 2024 को आत्महत्या कर ली थी। 

आरोप है कि सत्ताधारी सीपीआईएम के विधायक आईसी बालकृष्णन ने सहकारी बैंक घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाते हुए विजयन को प्रताड़ित किया था, जिससे तंग आकर विजयन और उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली थी। इस घोटाले में जिले के कई कांग्रेस पदाधिकारियों की संलिप्तता के भी आरोप लगे हैं। इस घटना से वायनाड की राजनीति गरमाई हुई है। विजयन के परिवार से मिलने के बाद प्रियंका गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगी। 
विज्ञापन


सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी को दिखाए काले झंडे
प्रियंका गांधी को वायनाड पहुंचने पर विरोध का भी सामना करना पड़ा। सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी को काले झंडे दिखाए। बाघ के हमले में जान गंवाने वाली महिला के परिवार से मुलाकात में कथित देरी का आरोप लगाते हुए सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का विरोध किया। प्रियंका गांधी बीते साल हुए उपचुनाव में वायनाड सीट से जीतकर संसद पहुंचीं थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें