फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने दिया सुझाव, समग्र प्रशासनिक सुधार के लिए बनाएं संसद की स्थायी समिति

Sun, 01 Mar 2020 09:01 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के सांसद और प्रवक्ता मनीष तिवारी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को देश में समग्र प्रशासनिक सुधार के लिए संसद की स्थायी समिति बनाने का सुझाव दिया है। तिवारी ने रविवार को बिड़ला को पत्र लिखकर कहा है कि समग्र प्रशासनिक सुधार के मुद्दे पर पूर्णकालिक स्थायी समित के गठन के विचार को लागू करने का उपयुक्त समय आ गया है।

विज्ञापन


अपने पत्र में तिवारी ने यह भी सुझाव दिया है कि इस समिति की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष को स्वयं, या फिर राज्यसभा के सभापति के साथ संयुक्त रूप से करनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि संसद की अन्य स्थायी समितियों की तरह ही इस समिति में भी 30 सदस्य होने चाहिए।

तिवारी ने सुझाव दिया कि समिति के पास अभी तक के प्रशासनिक सुधार आयोगों की रिपोर्ट की समीक्षा कर इस क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ विस्तृत विचार विमर्श करने का अधिकार भी होना चाहिए, ताकि देश की प्रशासनिक व्यवस्था को समग्र रूप से दुरुस्त किया जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले दो प्रशासनिक सुधार आयोगों के गठन के बावजूद पिछले 70 सालों में उपनिवेश काल की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव के कोई प्रयास नहीं हुए हैं। तिवारी ने कहा कि अपने ‘राजनीतिक रंग’ से इतर पिछली सरकारें इस दिशा में कोई कारगर कदम उठाने में पूरी तरह से अयोग्य साबित हुई हैं।

कांग्रेस के लोकसभा सदस्य तिवारी ने आगाह किया कि सरकार इस विषय पर स्थायी समिति के गठन के सुझाव का विरोध कर सकती है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि नौकरशाही भी इस मामले में व्यापक पैमाने पर अपने निहित स्वार्थों के कारण ऐसे प्रयासों को आगे बढ़ाने के रास्ते में गतिरोध पैदा करने के हरसंभव प्रयास कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें