Politics: कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर के बयान ने देशभर में हलचल मचा दी। उन्होंने RSS को नफरत फैलाने वाला संगठन करार दिया और उसकी तुलना अल-कायदा से भी की। इसके बाद भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस वोट बैंक राजनीति में उलझकर देशभक्ति और राष्ट्रीय संस्थाओं का अपमान कर रही है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की तरफ से पीएम नरेंद्र की तस्वीर साझा करना और आरएसएस संगठन की तारीफ को लेकर देशभर में चर्चा तेज है। ऐसे में जब कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोन ने आरएसएस पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया और संघ की तुलना अल-कायदा से की, तब भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने उनके बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब वोट बैंक की राजनीति में इतनी उलझ गई है कि वह देशभक्ति और राष्ट्रीय संस्थाओं का अपमान कर रही है।
ये भी पढ़ें:- Aravalli Hills: अरावली विवाद पर 'सुप्रीम' सुनवाई कल; कांग्रेस ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, पूछे तीखे सवाल
टैगोर ने की थी कांग्रेस की तारीफ
इसके साथ ही टैगोर ने कांग्रेस की तारीफ करते हुए कहा कि कांग्रेस 140 साल पुराना संगठन है, जिसने लोगों को एकजुट किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने कांग्रेस को जन आंदोलन में बदल दिया। उन्होंने सवाल किया कि क्या किसी को घृणा फैलाने वाले संगठनों से सीखना चाहिए, या अच्छे और सकारात्मक काम करने वाले लोगों से सीखना चाहिए।