फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़गे का बड़ा बयान, कहा- चुनाव हारने के बाद कुछ नेता सोनिया और राहुल को ठहराते हैं दोषी

Thu, 19 Nov 2020 09:29 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खड़गे
विज्ञापन

कांग्रेस में चल रही उठापटक के बीच मल्लिकार्जुन खड़गे ने नेताओं के रवैये पर नाराजगी जताई है। खड़गे ने कहा कि कुछ नेताओं ने चुनाव हारने के बाद सोनिया और राहुल गांधी को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा कि आप अपने राज्य और निर्वाचन क्षेत्र में नेता हैं और 90 फीसदी मामलों में टिकट आपकी सिफारिश के अनुसार दिए जाते हैं। मगर बाद में आप कहते हैं कि टिकट वितरण में कोई एकता और दोष नहीं था।

विज्ञापन

 


हमारे सामने बीजेपी-आरएसएस की चुनौती
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिन के मौके पर खड़गे ने कहा, 'मैं कुछ वरिष्ठ नेताओं के बयानों की वजह से आहत हूं। एक तरफ हमारे सामने बीजेपी-आरएसएस की चुनौती है और दूसरी तरफ हमारी पार्टी की आंतरिक कलह। जब तक हमें हमारे ही लोग कमजोर करते रहेंगे तबतक हम आगे नहीं बढ़ सकते हैं। यदि हमारी विचारधारा कमजोर होती है तो हम खत्म हो जाएंगे।'

हम अब हारे हुए और बीमार दोनों हैं
खड़गे ने कहा, 'एक पुरानी कहावत है कि हार और परिवार में बीमारी होने पर अपने सच्चे दोस्तों की पहचान होती है। लेकिन हम अब हारे हुए और बीमार दोनों हैं। ऐसे में हम जानना चाहेंगे कि हमारे साथ कौन हैं और कौन नहीं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें