फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सरकार के पास जवाब नहीं हैं': शीतकालीन सत्र की तारीख की घोषणा न होने पर गौरव गोगोई ने उठाए सवाल; क्या बोले?

Sat, 14 Nov 2026 03:39 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद।

सार

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने संसद के शीतकालीन सत्र की तारीख घोषित नहीं होने पर सरकार से सवाल किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विपक्ष के सवालों का जवाब देने से बच रही है। उन्होंने भारत सम्मेलन 2026 को लेकर भी अपनी बात रखी। गोगोई ने क्या कहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 
विज्ञापन
गौरव गोगोई, कांग्रेस सांसद - फोटो : एक्स/एएनआई/वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि सरकार ने अभी तक इसकी घोषणा क्यों नहीं की है। गोगई ने दावा किया कि देश की जनता के सामने कई गंभीर मुद्दे हैं, जिस वजह भाजपा शीतकालीन सत्र नहीं कराना चाहती है। 
विज्ञापन


गौरव गोगोई ने क्या कहा?
उन्होंने कहा, 'मैं चाहता हूं कि सरकार बताए कि संसद का सत्र कब होगा। हम सभी जानते हैं कि शीतकालीन सत्र नवंबर में होना है। फिर सरकार ने अभी तक इसकी घोषणा क्यों नहीं की है? इस देश के लोगों के सामने कई गंभीर मुद्दे और चिंताएं हैं। मेरा मानना है कि यही वजह है कि भाजपा शीतकालीन सत्र नहीं कराना चाहती है। मुझे लगता है कि विपक्ष शीतकालीन सत्र में जो सवाल उठाना चाहता है, सरकार के पास उनका जवाब नहीं है। इसी वजह से सरकार शीतकालीन सत्र बुलाना ही नहीं चाहती'। 

ये बी पढ़ें: गुजरात: 'गोधरा कांड की जांच में मुस्लिम अधिकारियों ने निभाई अहम भूमिका', अस्थाना बोले- सरकार ने पूरी छूट दी
विज्ञापन


भारत सम्मेलन 2026 में क्या बोले गौरव गोगोई?
उन्होंने कहा,'मैं भारत सम्मेलन 2026 में था। मुझे दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से आए प्रतिनिधियों से बात करने का मौका मिला। आज हर देश के नागरिक कुछ चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। एक बुनियादी समस्या यह है कि जब नागरिक अपनी सरकारों से सवाल पूछते हैं, तो सरकारें जवाब देने के बजाय सवाल पूछने के उनके अधिकार पर ही हमला करती हैं'।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, एक तरह से दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश हो रही है। ऐसे समय में पिछले दो दिनों के दौरान हुई चर्चाएं बेहद अहम रही हैं। इन चर्चाओं में इस बात पर बात हुई कि कैसे लोग और अलग-अलग राजनीतिक दल अपने-अपने क्षेत्रों में लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक साथ आ रहे हैं'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें