फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया गांधी ने लोकसभा सदस्य के रूप में हिंदी में शपथ ली

Tue, 18 Jun 2019 05:38 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 17वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली - फोटो : LSTV
विज्ञापन

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को 17 वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।

विज्ञापन


रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र से फिर से सांसद चुनी गईं सोनिया गांधी ने नई लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन हिंदी में शपथ ली। 

उनके बेटे और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी विपक्षी बेंच से इस पल को अपने मोबाइल फोन पर कैद करते दिखे।

सोनिया के शपथग्रहण के दौरान जहां कांग्रेस सदस्यों ने मेज थपथपाकर उनका जोरदार स्वागत किया, वहीं भाजपा सदस्यों के मेजों से "हिंदी में शपथ लेने के लिए" सोनिया गांधी के अभिवादन की आवाजें सुनाई दीं। शपथ के बाद सोनिया ने भाजपा के सदस्यों की तरफ भी हाथ जोड़कर अभिवादन किया। 


सोनिया के बाद मेनका ने ली शपथ

उनके तुरंत बाद, भाजपा सांसद और पूर्व मंत्री मेनका गांधी को शपथ दिलाई गई और उन्होंने और उनकी भाभी सोनिया गांधी ने एक दूसरे को हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


मेनका गांधी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से सांसद चुनी गईं। उनके बेटे वरुण गांधी पीलीभीत से सांसद चुने गए हैं। उन्होंने ने भी शपथ ली।

17वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार को शुरू हुआ। पहले दिन शपथ लेने वालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी शामिल थे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें