भारत मां की जय बोलने पर विधानसभा से निलंबित किए गए एमआईएम विधायक वारिस पठान को लेकर मचा विवाद अभी थमा भी नहीं था कि अब शिवसेना विधायक ने विधानसभा में कह डाला, भारत में रहना है 'कुत्तो' तो वंदेमातरम कहना होगा।
शिवसेना विधायक गुलाबराव पाटिल ने यह संबोधन विधानसभा में उस समय किया जब एमआईएम विधायक वारिस के निलंबन का प्रस्ताव लाया जा रहा था। बता दें कि बुधवार को एमआईएम नेता वारिस पठान को भारत माता की जय न कहने पर विधानसभा से निलंबित कर दिया गया था। सरकार की ओर से गृह राज्यमंत्री रंजीत पाटिल की ओर से इसका प्रस्ताव रखा गया था जिस पर विपक्षी एनसीपी और कांग्रेस ने भी सत्तारूढ़ दलों का साथ दिया था।
इस प्रस्ताव के दौरान ही कैबिनेट मत्री एकनाथ खड़से ने कहा कि अगर वह अपनी गलती पर माफी मांग लेते हैं तो उनका निलंबन वापस लिया जा सकता है इसका कांग्रेस विधायकों ने विरोध किया।